• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
Prashant Kishor Bihar Politics Analysis Prashant Kishor Padayatra Image Bihar Election 17 Lakh Votes PK Prashant Kishor Political Future

बिहार की सियासत में नई पटकथा? 17 लाख वोट के बाद भी क्यों कठिन हो गया प्रशांत किशोर का अगला सफर, क्या ‘10,000 से 2 लाख’ वाली राजनीति चलेगी?

December 7, 2025
Shaquil Ahmed Khan Ranchi visit, Dr Irfan Ansari meeting Congress leader, Jharkhand free treatment scheme, Bihar Congress senior leader news

रांची पहुंचे कांग्रेस नेता शकील अहमद खां.. झारखंड मॉडल को बताया देश के लिए नजीर, बिहार की बदहाली पर उठाए सवाल

January 21, 2026
Bihar Congress leaders meeting, Bihar Assembly Budget Session Congress, Congress MLAs Bihar Delhi meeting

बजट सत्र से पहले कांग्रेस की अग्निपरीक्षा.. छह विधायकों में नेता कौन, दिल्ली में होगा बिहार कांग्रेस का बड़ा फैसला

January 21, 2026
Samastipur STF Raid Ajnaul, Pankaj Lal House Search, Haryana Bihar STF Joint Operation, Fake Currency Investigation Bihar

समस्तीपुर में चल रहा था जाली नोट छापने का धंधा.. हरियाणा-बिहार STF की बड़ी रेड, पूर्व BJP नेता हिरासत में

January 21, 2026
Bihar Rajya Sabha Election political math, Bihar assembly votes calculation, BJP JDU RJD strategy Bihar, Fifth Rajya Sabha seat Bihar analysis

बिहार राज्यसभा की 5 सीटें और सत्ता का गणित.. बदले जनादेश ने उलझाई राह, पांचवीं सीट बनी सबसे बड़ी जंग

January 21, 2026
बिहार में कंबल वितरण, गरीबों के लिए सर्दी राहत, समाज कल्याण विभाग कंबल, ठंड में फुटपाथ पर लोग

बिहार में समाज कल्याण विभाग का कारनामा.. 30 हजार कंबल गोदामों में कैद, गरीबों को ठंड में क्यों नहीं मिली राहत?

January 21, 2026
पटना हॉस्टल कांड, NEET छात्रा की मौत, रोहिणी आचार्य बयान, बिहार राजनीति, नीतीश कुमार न्यूज

लानत है.. NEET छात्रा से दुष्कर्म मामले में नीतीश सरकार पर फिर भड़कीं रोहिणी आचार्य- बिहार में बेटियों की सुरक्षा संकट में

January 21, 2026
Mukesh Sahani Bihar Election 2025, Mahagathbandhan Seat Sharing Bihar, Tejashwi Yadav CM Candidate, RJD Congress VIP Alliance, Bihar Politics 2025

गंगा पर दबंगों का कब्जा! मुंगेर में मछुआरों की रोजी-रोटी पर संकट.. एसपी दरबार पहुंचे मुकेश सहनी

January 21, 2026
Tej Pratap Yadav attacking Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Gandhi controversy, Bihar politics Tej Pratap statement, Gandhi ideology debate India

राहुल गांधी पर तेज प्रताप यादव का तीखा प्रहार.. कहा- जींस-टीशर्ट पहनकर गांधीवाद की बात सिर्फ दिखावा

January 21, 2026
JDU organizational meeting, संजय कुमार झा जदयू बैठक, जदयू संगठनात्मक चुनाव बिहार, JDU membership drive Bihar

संगठन में नई जान फूंकने की JDU की तैयारी.. मार्च तक पूरे होंगे चुनाव, एक करोड़ सदस्य बनाने का बड़ा दांव

January 21, 2026
राहुल गांधी पटना सीडब्ल्यूसी बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस रणनीति कृष्णा अल्लावरु प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कांग्रेस पटना कांग्रेस कार्य समिति बैठक

बिहार कांग्रेस में टूट की आहट.. राहुल गांधी ने सभी 6 विधायकों को फौरन बुलाया दिल्ली

January 21, 2026
RCP Singh JDU return debate, Shravan Kumar statement on Nitish Kumar, Bihar politics JDU NDA analysis

RCP सिंह की JDU में होगी एंट्री ? नीतीश कुमार के मंत्री श्रवण कुमार ने कह दी बड़ी बात

January 21, 2026
Nitish Kumar in Chhapra Samriddhi Yatra, Sonepur Mela 2026 development plan, Chhapra new bridges project, Baba Harihar Nath temple Sonepur, Bihar CM Nitish Kumar public meeting

2026 का सोनपुर मेला बनेगा वैश्विक पहचान वाला उत्सव, छपरा को 5 नए पुलों समेत 451 करोड़ की बड़ी सौगात

January 21, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, January 21, 2026
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

बिहार की सियासत में नई पटकथा? 17 लाख वोट के बाद भी क्यों कठिन हो गया प्रशांत किशोर का अगला सफर, क्या ‘10,000 से 2 लाख’ वाली राजनीति चलेगी?

by Pawan Prakash
December 7, 2025
in बिहार
0
Prashant Kishor Bihar Politics Analysis Prashant Kishor Padayatra Image Bihar Election 17 Lakh Votes PK Prashant Kishor Political Future
562
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Prashant Kishor Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर भले ही सीटें न जीत पाए हों, लेकिन करीब 17 लाख वोटों ने यह संकेत तो जरूर दे दिया कि उनकी बात को लोग सुने बिना नहीं रहते। चुनाव हारने के बाद भी प्रशांत किशोर का यह कहना कि वे मैदान छोड़ने वाले नहीं हैं और बिहार में ही राजनीति जारी रखेंगे, सियासी हलकों में बहस का नया मुद्दा बन गया है। अब उनका अगला ऐलान-ठंड के बाद एक और पदयात्रा और इस बार महिलाओं के बीच जाकर यह कहना कि “10,000 तो मिल गया… अब हम 2 लाख दिलवाएंगे”-पूरे राजनीतिक परिदृश्य में नई खलबली मचा रहा है।

लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या सिर्फ इस वादे पर राजनीति टिक सकेगी? क्या जनता इस लाइन पर भरोसा बनाए रखेगी? चुनावी आंकड़ों, राजनीतिक रणनीति और बदलते जनभाव के बीच एक बात साफ दिख रही है कि प्रशांत किशोर के सामने अब असली चुनौती अगले पांच साल की है और इस चुनौती को पूरा करने के लिए उन्हें महज नारों से आगे बढ़कर जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत करनी होगी।

चुनाव प्रचार के दौरान उनकी भाषा, उनके मुद्दे और उनका तेवर लोगों को पसंद तो आया, पर बड़े पैमाने पर जनता को यह समझ नहीं आया कि वे जो बड़े-बड़े समाधान कह रहे हैं, उन्हें लागू कैसे किया जाएगा। “बिहार में रोजगार देंगे”, “स्टार्टअप से आय बढ़ेगी”, “बदलेगा बिहार का मॉडल”-ये बातें प्रेरक थीं, पर स्पष्ट रोडमैप की कमी ने वोटरों को असमंजस में डाल दिया। बिहार के लोग सपना तो देखना चाहते हैं, लेकिन हवा में बने सपने नहीं। उन्हें धरातल वाला मॉडल चाहिए। शायद इसी वजह से लोगों ने कहा-“अच्छा बोलते हैं, लेकिन समझ में नहीं आता।”

एक और अहम गलती थी टिकट वितरण। उन्होंने कहा कि 90% नए लोगों को टिकट दिया, लेकिन 10% ऐसे चेहरे भी शामिल हुए जो कई पार्टियों से घूमकर आए थे और यही 10% पूरी पार्टी की पहचान पर भारी पड़ गए। चुनावी मैदान का तजुर्बा कहता है कि चेहरे नहीं चुनिए, जनता के साथ खड़े होने वाले सिपाही चुनिए-यहीं PK चूक गए।

Related Post

लखीसराय में ललन सिंह का बयान, प्रशांत किशोर पर ललन सिंह का हमला, आरसीपी सिंह जेडीयू विवाद, बिहार राजनीति ताजा खबर

RCP सिंह की JDU में No Entry.. ललन सिंह ने साफ़ कह दिया !

January 18, 2026
Tejashwi Yadav RJD meeting, RJD national executive Patna, Lalu Yadav Tejashwi leadership, Bihar politics RJD news

राजद में बड़ा बदलाव: 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. तेजस्वी यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

January 18, 2026

हार के बाद सियासी खामोशी टूटी, जहानाबाद पहुंचे प्रशांत किशोर, NEET छात्रा केस में न्याय की लड़ाई का ऐलान

January 16, 2026

बिहार चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर फिर मैदान में? जन सुराज की ‘रिवाइव प्लान’ पर तेज़ी से काम

January 13, 2026

अब जब प्रशांत किशोर अगले पांच साल बिहार में राजनीति जारी रखने की बात कर रहे हैं, तो उनके सामने पहला बड़ा सवाल यही है कि क्या “10,000 से 2 लाख” वाला मुद्दा स्थायी रहेगा? यह मुद्दा उनका नहीं, एनडीए का है। अगर सरकार आगे चलकर वाकई यह राशि बढ़ाती है, तो उसका श्रेय एनडीए को मिलेगा, PK को नहीं। इसलिए इस पिच पर खेलना उनके लिए खतरनाक हो सकता है।

बिहार में बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास-ये पांच मुद्दे ऐसे हैं, जिन पर राजनीति अगले कई साल टिक सकती है। PK को इन मुद्दों पर साफ, व्यावहारिक और लागू होने वाला मॉडल पेश करना होगा, जो वोटर को समझ भी आए और भरोसा भी।

दूसरी चुनौती संगठन की है। पदयात्रा शानदार थी, लेकिन आलोचकों का कहना है कि प्रशांत किशोर जनता के असली प्रतिनिधियों तक नहीं पहुंच पाए। उनके कैंपों में चयनित लोग आते थे, गांवों के असली प्रभावी लोग नहीं। जनता यह महसूस कर ले कि नेता उनके घर-द्वार तक आ रहा है-तभी असर होता है। स्विस टेंट, नियंत्रित भीड़ और निर्धारित मुलाकातें वह ‘बिहारीपन’ नहीं पैदा करतीं जिसकी PK को सबसे ज्यादा जरूरत है।

राजनीति दौड़ नहीं, धैर्य की मैराथन है। जनता उन नेताओं को ही लंबे समय तक याद रखती है, जो हर चुनाव में मौजूद रहते हैं, चाहे जीतें चाहे हारें। PK को अब यह साबित करना होगा कि वे सिर्फ चुनाव प्रबंधक नहीं, एक जमीनी नेता भी हैं। अगले किसी भी चुनाव-चाहे एमएलसी हो या पंचायत स्तर का-में उम्मीदवार उतारकर जीत दिलाना ही उनकी पहचान को नया आधार देगा।

इतना तय है कि 17 लाख वोट कोई छोटा आंकड़ा नहीं। इन वोटों में उम्मीद है। भरोसा है। लेकिन भरोसे को ठोस जमीन पर खड़ा करने के लिए प्रशांत किशोर को अगले पांच साल लगातार गांवों में जाना होगा, जन स्वराज को वास्तविक जन संपर्क में बदलना होगा और उस मॉडल को सामने लाना होगा जो बिहार की जनता को दिखाए कि बदलाव सिर्फ भाषणों से नहीं, योजनाओं और जमीन से होता है।

प्रशांत किशोर अगर यह कर पाए, तो बिहार की राजनीति में अगली सबसे बड़ी कहानी वही होंगे। अगर नहीं, तो 17 लाख वोट भी आने वाले वक्त में एक अधूरी संभावना की कहानी बनकर रह जाएंगे।

Tags: Bihar Election AnalysisBihar migration crisisBihar Political PitchBihar politics PKBihar unemployment issuePK 17 Lakh VotesPK 2 lakh scheme pitchPK padayatraPK political analysisPrashant Kishor Bihar politicsPrashant Kishor Future Strategyprashant kishor newsPrashant Kishor party performanceजन स्वराज बिहारबिहार चुनाव समीक्षा
Share225Tweet141
Pawan Prakash

Pawan Prakash

Related Posts

लखीसराय में ललन सिंह का बयान, प्रशांत किशोर पर ललन सिंह का हमला, आरसीपी सिंह जेडीयू विवाद, बिहार राजनीति ताजा खबर

RCP सिंह की JDU में No Entry.. ललन सिंह ने साफ़ कह दिया !

by RaziaAnsari
January 18, 2026
0

लखीसराय में केन्द्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह (Lalan Singh) का सियासी मिजाज पूरी तरह आक्रामक नजर...

Tejashwi Yadav RJD meeting, RJD national executive Patna, Lalu Yadav Tejashwi leadership, Bihar politics RJD news

राजद में बड़ा बदलाव: 25 जनवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक.. तेजस्वी यादव को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

by RaziaAnsari
January 18, 2026
0

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होने जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (RJD...

Prashant Kishor meeting victim family, Jehanabad NEET student case, Prashant Kishor Bihar politics, Jan Suraj Party founder PK

हार के बाद सियासी खामोशी टूटी, जहानाबाद पहुंचे प्रशांत किशोर, NEET छात्रा केस में न्याय की लड़ाई का ऐलान

by Pawan Prakash
January 16, 2026
0

Prashant Kishor active: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के करीब दो महीने बाद जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत...

Prashant Kishor Silent Fast at Bhitiharwa Ashram Image Jan Suraj Party Reaction After Bihar Election 2025 Nitish Kumar Shapath Grahan Ceremony Bihar 2025

बिहार चुनाव में हार के बाद प्रशांत किशोर फिर मैदान में? जन सुराज की ‘रिवाइव प्लान’ पर तेज़ी से काम

by RaziaAnsari
January 13, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत का स्वाद न चख पाने के बाद प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.