बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रशांत किशोर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चोरी चमारी शब्द का इस्तेमाल किया, अब उन्हीं को भारी पड़ गया है।हालांकि प्रशांत किशोर से माफी मांगने की बात कही जा रही है। याद रहे बिहार में लोगों के बीच सामान्य बोलचाल की भाषा में चोरी चकारी शब्द इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन पीके ने चोरी चमारी शब्द का इस्तेमाल किया। जिसे एक्स पर कुछ यूजर्स जाती का अपमान बता रहे है। और जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
राहुल और तेजस्वी के सामने मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान- 37 प्रतिशत सीट अति पिछड़ा को देंगे
आगे पीके ने कहा था कि हम लोग क्या ‘चोरी- चमारी’ करने वाले लोग हैं. बिहार के लिए लड़ रहे हैं, इस धरती के लिए लड़ रहे हैं. अपना जीवन खपा रहे हैं. ये मेरा अहंकार नहीं बल्कि बिहार के लोगों के प्रति हमारी जिम्मेवारी है. इस तरह से पीके की तरफ से दिए गए बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है. चुनाव से पहले लगातार बयानबाजी का दौर देखा जा रहा हैं. ऐसे में प्रशांत किशोर बुरे फंस गए हैं.
हाल ही में पीके ने संजय जायसवाल और अशोक चौधरी पर बड़े आरोप लगाए. उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि वो जल्द ही बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ एक और बड़ा खुलासा करेंगे. प्रशांत किशोर ने यह भी कहा था कि अशोक चौधरी ने मुझे 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस भेजा है. मैं उनपर एक-दो दिन में एक और खुलासा कर देता हूं ताकि वो मुझे 100 करोड़ का एक और नोटिस भेज दें.






















