अपनी जनसुराज यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर लगातार बिहार के नेताओं को अपने टारगेट पर लिए हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को तो वो निशाने पर लेते ही रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपने उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा है। साथ ही उन्होंने बिहार के नेताओं अशिक्षित भी कहा है। दरअसल अपने जनसुराज यात्रा के 61वें उन्होंने पश्चिम चंपारण के आदापुर में एक किसान सभा को संबोधित किया। इसी दौरान उन्होंने तमाम बातें कही।
BCCI ने क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी का किया गठन, इन लोगों को बनाया गया सदस्य
‘बिहार के नेताओं को लेकर गलत परिपाटी‘
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में लोगों ने एक परिपाटी बना दी है कि जो कुर्ता पर गंजी पहन लेगा उसी को जमीनी नेता मानते हैं। अगर बिहार का नेता है तो उसको बोलने, बैठने, कपड़ा पहनने का ढंग नहीं होना चाहिए, उसको देश दुनिया की जानकारी नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों को हम जमीनी नेता मान लेते हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसे लोगों को नेता बनाएंगे तो जिस हालत में रह रहे हैं उसी में रहना पड़ेगा। मैं आपको ये बताना चाहता हूं कैसे गरीबी दूर कर सकते हैं, आप में वो क्षमता है, बजाए इसके कि मैं आ कर कहूं कि मैं गरीबी दूर कर दूंगा।
लालू नीतीश पर निशाना
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अगर बिहार का एक तिहाई किसान सब्जी उगाने लगे तो बिहार पूरे देश को सब्जी आपूर्ति कर सकता है। कोल्डस्टोरेज को हम केवल आलू रखने का घर समझते हैं, कोल्डस्टोरेज में हम सब्जी, फल सब रख सकते हैं, क्योंकि हमने आलू से आगे कभी देख ही नहीं। आलू और बालू से आगे बिहार निकला ही नहीं, तीसरा नाम मैं लेना नहीं चाहता हूं। इस तरह उन्होंने लालू यादव के बिना नाम लिए नीतीश कुमार पर भी निशाना साध दिया।




















