रांची: प्रतुल शाहदेव ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जेएमएम पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने जेएमएम के द्वारा चुनाव की तारीखों पर की गयी आपत्ति पर कहा कि जब निश्चित हार नजर आता है, तो रोना धोना शुरू हो जाता है। चुनाव आयोग के द्वारा झारखंड के चुनाव की तिथियां की घोषणा के पास से झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आयोग के निष्पक्षता पर प्रश्न उठा दिया। 59 महीने राज किया, मन नहीं भरा। अब एक महीने के लिए छाती पीट कर रो रहे है। इनको पता है कि अब दोबारा झारखंड में उनकी वापसी होने वाली नहीं है इसलिए यह एक महीना भी इनको खल रहा है।
पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन के आवास पर धूमधाम से मनी होली
पटना : प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी पूर्व विधान पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. रणबीर नंदन...