लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान के परिवार का विवाद गहराता जा रहा है। संपत्ति विवाद को लेकर चिराग पासवान तो अपनी तरफ से बयान दे चुके हैं, लेकिन अब पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के बेटे और पूर्व सांसद प्रिंस पासवान ने पटना में एक प्रेस कांफ्रेंस में पहली बार घर के विवाद पर बोले। प्रिंस पासवान ने घर में चल रहे विवाद को लेकर साफ तौर पर कहा कि यह सारा विवाद चिराग पासवान ने खड़ा किया है और उनसे बड़ा धोखेबाज, फ्रॉड कोई नहीं है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रिंस पासवान ने कहा कि यह सारा ड्रामा चिराग पासवान द्वारा किया गया है। बड़ी मां भोली भाली है। चिराग पासवान ने उनका इस्तेमाल किया है। वह अपने पिता के मरने पर भी कैमरे के सामने ड्रामा किये थे, जिसका विडियो सबसे देखा था। प्रिंस पासवान ने कहा कि, अगर मां बीमार थीं तो पटना ले जाकर इलाज क्यों नहीं कराया। कैमरा लेकर उनके कमरे में पहुंच गए। घर में ही इलाज क्यों कराए। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान से बड़ा धोखेबाज, फ्रॉड कोई नहीं है।
पटना में कन्हैया कुमार समेत 41 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज.. पुलिस के साथ की थी धक्का-मुक्की
प्रिंस पासवान ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि थाने में जो शिकायत हुई, उसमें राजकुमारी देवी का अंगूठा लगा था। वह पढ़ी लिखी नहीं हैं। यह जांच का विषय है कि उनका अंगूठा किसने लगवाया। उन्होंने कहा कि सारा कागज पटना से बनकर आया था। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी बड़ी मां पर कोई केस नहीं करेंगे, क्योंकि वह भोली-भाली हैं और चिराग उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।