बिहार प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है। केंद्र सरकार ने 26 अधिकारियों के आईएएस में प्रमोशन को मंजूरी दे दी है। इन 26 अधिकारियों में वे नाम शामिल हैं जिनका नाम 2018 और 2019 की सूची में भेजा गया था।
इन नामों के प्रमोशन पर मुहर
2018 में अमरेंद्र कुमार, विशाल कुमार सिंह, पंकज कुमार, एसएमके सुल्तान, मिथिलेश कुमार साहू, सुमन कुमार, आशुतोष कुमार वर्मा, डीएन झा, राम शंकर, विनय कुमार, प्रवीण कुमार गुप्ता, रमेश कुमार झा और गजेंद्र कुमार मिश्रा के प्रमोशन पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। जबकि 2019 में राजेश चौधरी, यशपति मिश्रा, सर्व नारायण यादव, कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार राय, वीरेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार ठाकुर, मो. इकबाल नैय्यर, नवल किशोर, रवि भूषण, कपिलेश्वर मंडल, मिलेंद्र कुमार और राकेश कुमार का नाम भेजा गया था। सभी के प्रमोशन को मंजूरी मिल गई है।
सीएम के आप्त सचिव को भी प्रमोशन
बिहार सरकार की ओर से 2018 में 13 और 2019 में 13 अधिकारियों के नाम प्रमोशन लिस्ट में भेजे गए थे। इसमें 2019 में दिनेश राय का नाम भेजा गया था, जो सीएम नीतीश कुमार के आप्त सचिव हैं। उनके प्रमोशन को भी हरी झंडी मिल गई है।




















