RANCHI : झारखंड कैडर के 2009 बैच के दो आईपीएस अधिकारियों को प्रोन्नति मिली है। जिसमें इंद्रजीत महाथा और संजय रंजन सिंह को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति दी गई है। इसे लेकर बुधवार की रात गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
कहां गए अधिकारी
- इंद्रजीत महथा को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति प्रदान करते हुए अगले आदेश तक डीआईजी एसटीएफ झारखंड के पद पर पदस्थापित किया गया।
- संजय रंजन सिंह को डीआईजी रैंक में प्रोन्नति देते हुए डीआईजी झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया।




















