नयी दिल्ली: भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कहा, “NDA और भाजपा अपने मूल मंत्र पर चलते हुए विकास की बात कर रही है। देश-प्रदेश के निवासियों को जोड़ने की बात कर रही है। दूसरी तरफ विपक्ष का एक ही मकसद है पहले बांटो उसके बाद जो घुसपैठिए घुस जाएं वो काटें। झारखंड के परिपेक्ष्य में वहां की जनता के संकेत स्पष्ट हैं कि एक बड़ा बदवाल होगा। NDA-भाजपा की सरकार वहां बनेगी। भ्रष्टाचार के अभियुक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रस्तावक ही उनको छोड़कर चले गए हैं। उनको दिखा कि जहां नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है जीत भी वहीं है और जनता का हित भी वहीं है।
शशि थरूर के बयानों से कांग्रेस में हड़कंप, आलाकमान ने दी सख्त हिदायत
नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों में...