इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है। पटना में धारा 144 लागू कर दिया गया है। 23 अगस्त से 25 अगस्त तक धारा 144 लागू रहेगा। 25 अगस्त तक धरना-प्रदर्शन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। बीते दिन शिक्षक अभ्यर्थीयों के प्रदर्शन के बाद ये फैसला लिया गया।
DM ने दिया आदेश
पटना के DM चन्द्रशेखर सिंह पटना के कई इलाकों में धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है। बता दें कि जिन इलाकों में धारा 144 लागू किया गया है उसमें डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान, बेली रोड और बोरिंग रोड का नाम शामिल है। आदेश के अनुसार यदि प्रदर्शनकारी इन इलाकों में प्रदर्शन करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।
प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग में स्थल चिन्हित
धरना या प्रदर्शन के लिए पटना के गर्दनीबाग में स्थल चिन्हित किया गया है। लेकिन फिर भी प्रदर्शनकारी कई जगहों पर प्रदर्शन करने लगते है। प्रदर्शन की वजह से पटना के कई प्रमुख रास्ते ब्लाक हो जाते हैं। जिस कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं कारणों की वजह से धारा 144 लागू किया गया है।




















