• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

राहुल बाबा खटाखट-खटाखट घोषणाएं करते हैं, जो पूरी नहीं होती, लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है: अमित शाह

November 12, 2024
विधायक आईपी गुप्ता सहरसा मॉडल अस्पताल बैठक, Saharsa Model Hospital Covid Ward Meeting, Ambulance Workers Meeting Bihar

सहरसा मॉडल अस्पताल में विधायक आईपी गुप्ता का तीखा तेवर.. गरीब मरीजों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

December 15, 2025
नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह जेडीयू बयान अशोक चौधरी बिहार मंत्री प्रतिक्रिया संजय कुमार झा जेडीयू प्रतिक्रिया

45 की उम्र में मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी.. नितिन नबीन की ताजपोशी पर जेडीयू का पॉजिटिव संदेश

December 15, 2025
PM Modi three nation visit, प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा, India Jordan meeting, PM Modi Ethiopia visit, PM Modi Oman Sultan meeting

तीन देश, चार दिन और बड़ा कूटनीतिक संदेश… जॉर्डन से ओमान तक पीएम मोदी की विदेश नीति का नया रोडमैप

December 15, 2025
प्रियंका गांधी और प्रशांत किशोर मुलाकात, बिहार चुनाव के बाद सियासी बैठक, जन सुराज पार्टी प्रदर्शन, कांग्रेस रणनीति पर चर्चा

बिहार चुनाव के बाद सियासी हलचल: प्रियंका गांधी से मिले प्रशांत किशोर.. ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को बताया था बेकार

December 15, 2025
नालंदा मानव तस्करी केस पुलिस जांच, एकंगरसराय थाना SIT कार्रवाई, नाबालिग लड़कियों की बरामदगी, अंतर्राज्यीय ह्यूमन ट्रैफिकिंग नेटवर्क

नालंदा से कोलकाता तक फैला मानव तस्करी का जाल बेनकाब.. पुलिस की तकनीकी कार्रवाई से दो नाबालिग सुरक्षित

December 15, 2025
नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, Nitin Nabin BJP leader Bihar, BJP youth leadership Nitin Nabin, NDA politics Bihar Delhi

BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज आएंगे दिल्ली.. गिरिराज सिंह और दिलीप जायसवाल ने जताई ख़ुशी

December 15, 2025
Samrat Chaudhary addressing rally, Bihar Deputy CM speech on law order, माफिया के खिलाफ कार्रवाई बिहार, women safety police deployment Bihar

सम्राट चौधरी का ऐलान.. माफिया की जमीन पर बनेंगे स्कूल, बिहार में घुसपैठ और अपराध पर जीरो टॉलरेंस

December 14, 2025
Upendra Kushwaha statement on vote chori, Ramleela Maidan Congress rally Delhi, Rahul Gandhi addressing rally, Bihar politics reaction news

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा- ‘वोट चोरी’ सिर्फ कांग्रेस की हताशा

December 14, 2025
Bihar IAS Promotion 2025 Full List Nitish Government Administrative Reshuffle News Bihar DM Promotion Latest Update IAS Officers Promotion Bihar Government

नए साल से पहले नीतीश सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला.. पांच IAS अफसरों को प्रमोशन का तोहफा

December 14, 2025
नितिन नवीन बीजेपी नियुक्ति, BJP National Executive President Nitin Navin, बिहार बीजेपी नेता नितिन नवीन

नितिन नवीन को BJP ने सौंपी बड़ी कमान.. बने पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

December 14, 2025
Ramleela Maidan Congress Protest Image, Rahul Gandhi Speech at Ramlila Ground, Congress Workers Vote Chori Rally, Mallikarjun Kharge Addressing Rally

रामलीला मैदान से कांग्रेस का बड़ा सियासी एलान.. ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ RSS-BJP पर सीधा वार

December 14, 2025
Sanjay Jha Darbhanga statement, जदयू पर संजय झा का बयान, Nitish Kumar JDU leadership, Bihar politics JDU news

संजय झा ने कहा- जदयू किसी व्यक्ति नहीं, विचारधारा की पार्टी है, अगली पीढ़ी तैयार.. किस ओर इशारा

December 14, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, December 15, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

राहुल बाबा खटाखट-खटाखट घोषणाएं करते हैं, जो पूरी नहीं होती, लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है: अमित शाह

by
November 12, 2024
in Uncategorized
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

झरिया: गृहमंत्री अमित शाह ने आज झारिया के आवाम को संबोधित किया। अपने भाषण की शुरूआत में उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के महान नेता मदन मोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि है। मालवीय जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान दिया और साथ ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना भी की। मैं आज मालवीय जी को प्रणाम करके आप सबकी ओर से श्रद्धांजलि देता हूं। इसके बाद शाह ने जनता से कहा कि आने वाली 20 तारीख को आप सभी को वोट देना है। आपका एक एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है। आपका एक वोट तय करेगा कि खुद को करोड़पति-अरबपति बनाने वाला JMM चाहिए, या गरीब माताओं को लखपति दीदी बनाने वाली नरेन्द्र मोदी की सरकार आपको चाहिए। यहां कांग्रेस और JMM के नेताओं से करोडों रुपये पकड़े गए हैं, ये सारे पैसे झरिया और धनबाद के युवाओं और माताओं-बहनों के हैं। आप भाजपा की सरकार बना दीजिए, हम इन करोडों रुपये लूटने वालों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे।

झारखंड के गरीब आदिवासियों का, पिछड़ा वर्ग का और युवाओं का जो रुपया उन्होंने लुटा है, उसकी पाई-पाई उनसे वसूल करके झारखंड की तिजोरी में जमा की जाएगी। राहुल बाबा खटाखट-खटाखट घोषणाएं करते हैं, जो पूरी नहीं होती। अब आप भी ना बोल रहे हैं और राहुल बाबा की पार्टी के अध्यक्ष खड़गे जी भी कह रहे हैं कि कुछ पूरा नहीं होने वाला। लेकिन मोदी की गारंटी पत्थर की लकीर होती है। एक-एक गारंटी को पूरा करने का काम हम करेंगे। कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। ये देश के पिछड़ों, दलितों का आरक्षण समाप्त करके मुसलमानों को देना चाहते हैं। आप चिंता मत कीजिये, जब तक मोदी जी की सरकार है तब तक ऐसा नहीं होने देंगे।बीते 10 वर्षों में पीएम श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के गरीबों के लिए ढेर सारे काम किए हैं।

हर ​गरीब के घर तक शौचालय पहुंचाया, गैस का सिलेंडर पहुंचाया, घर दिया, बिजली पहुंचाई, पीने का पानी पहुंचा रहे हैं और प्रतिमाह मुफ्त राशन भी पहुंचा रहे हैं। हमारा झारखंड, देश का सबसे समृद्ध राज्य है, लेकिन यहां की जनता समद्ध नहींं है, क्योंकि यहां विकास का काम होता ही नहीं है। मैं आपसे आज वादा करके जाता हूं, भाजपा की सरकार बना दो, झारखंड के साथ झारखंडियों को भी हम समृद्ध बनाएंगे। जेएमएम और राहुल बाबा ने देश को जातियों में बांटने का ​काम किया है। जबकि मोदी जी ने देश की सिर्फ चार जातियों गरीब, महिला, युवा व किसानों को ही प्राथमिकता दी है। मैं आपसे ये कहने आया हूं, आप भाजपा की सरकार बना दो जनता के करोड़ों रुपए लूटने वालों को हम उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है। अमित शाह ने पुन: दोहराया ये देश के पिछड़ों, दलितों का आरक्षण समाप्त करके मुसलमानों को देना चाहते हैं। आप चिंता मत कीजिए, जब तक मोदी जी की सरकार है तब तक हम ऐसा नहीं होने देंगे। ये लोग (जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी) एक झूठ फैला रहे हैं कि UCC आएगा, तो आदिवासियों को परेशानी होगी। हमने तय किया है कि झारखंड में UCC तो जरूर आएगा और घुसपैठ को रोकने के लिए आएगा, लेकिन हमारे आदिवासियों को UCC के दायरे से बाहर रखा जाएगा, उन पर UCC का कोई असर नहीं होगा।

भाजपा जो वादे करती है, उसे पूरा करती है। अभी-अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी को कहना पड़ा कि वादे ऐसे करो, जो पूरे हो सकें। कर्नाटक में, हिमाचल में, तेलंगाना में कांग्रेस ने वादे किए, जो पूरे नहीं हो सके। बता दें आज झारिया में अपने भाषण के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनते ही कोयला तस्करी, व्यापारियों से रंगदारी वसूली व हत्या का सामाज्य समाप्त कर दिया जाएगा। मालूम हो कि अमित धनबाद जिले की झरिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में जियलगोड़ा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं के लिए गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं के खाते में हर महीने 2100 भेजने, 500 रुपए में गैस सिलेंडर और साल में 2 गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की, साथ ही महिलाओं के नाम से 50 लाख रुपए तक की जमीन खरीदने पर एक रुपया में रजिस्ट्री का नियम फिर से लागू करने का वादा किया।

Related Post

विधायक आईपी गुप्ता सहरसा मॉडल अस्पताल बैठक, Saharsa Model Hospital Covid Ward Meeting, Ambulance Workers Meeting Bihar

सहरसा मॉडल अस्पताल में विधायक आईपी गुप्ता का तीखा तेवर.. गरीब मरीजों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

December 15, 2025
नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह जेडीयू बयान अशोक चौधरी बिहार मंत्री प्रतिक्रिया संजय कुमार झा जेडीयू प्रतिक्रिया

45 की उम्र में मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी.. नितिन नबीन की ताजपोशी पर जेडीयू का पॉजिटिव संदेश

December 15, 2025

तीन देश, चार दिन और बड़ा कूटनीतिक संदेश… जॉर्डन से ओमान तक पीएम मोदी की विदेश नीति का नया रोडमैप

December 15, 2025

बिहार चुनाव के बाद सियासी हलचल: प्रियंका गांधी से मिले प्रशांत किशोर.. ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को बताया था बेकार

December 15, 2025

हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद भष्टाचार में डूबे कांग्रेस, झामुमो और राजद नेताओं को जेल भेजा जाएगा।. हेमंत सरकार में गरीब आदिवासियों के पैसे लूटे गए। किसी के घर 350 करोड़ रुपए मिलते हैं, तो किसी के पास 35 करोड़। ये सारे पैसे झारखंड की गरीब जनता के हैं। भाजपा की सरकार बनते ही भष्टाचार के पैसे इन भ्रष्ट नेताओं से लेकर प्रदेश के खजाने में डाला जाएगा। हेमंत सरकार ने मनरेगा का पैसा लूटा है, सेना की जमीन भी लूट ली। भ्रष्टाचार में डूबे लोगों और भू-माफिया, पेपर लीक माफिया को भाजपा की सरकार उल्टा लटकाकर सीधा कर देगी। उन्होंने लोगों से झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान अमित शाह ने कहा कि झारखंड में घुसपैठ बड़ी समस्या है। बंगलादेशी रोहिंग्या मुसलमान यहां आकर 2-3 हिंदू लड़कियों से शादी करते हैं और उनकी जमीन हड़प लेते हैं। हमारी सरकार बनने पर घुसपैठियों को झारखंड से बाहर खदेड़ दिया जाएगा। इधर कश्मीर के मामले पर शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने वहां से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया। अब राहुल बाबा की चार पीढ़ियां भी उसे फिर से बहाल नहीं कर पाएंगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दलित, आदिवासी व पिछड़ा विरोधी है। कांग्रेस आरक्षण को समाप्त कर मुसलमानों को आरक्षण देने में जुटी है। कांग्रेस की सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे को 75 वर्षों तक लटकाये रखा। केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। काशी में विश्वनाथ मंदिर का कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया। अब सोमनाथ मंदिर को सोने से सजाया जा रहा है। बताते चलें कि सभा को भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने भी संबोधित किया। बता दे दूसरे चरण के प्रचार में बीजेपी प्रत्याशी रागिनी सिंह के समर्थन में गृमंत्री अमित शाह ने जनता से वोट की अपील की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

Share196Tweet123

Related Posts

विधायक आईपी गुप्ता सहरसा मॉडल अस्पताल बैठक, Saharsa Model Hospital Covid Ward Meeting, Ambulance Workers Meeting Bihar

सहरसा मॉडल अस्पताल में विधायक आईपी गुप्ता का तीखा तेवर.. गरीब मरीजों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

by RaziaAnsari
December 15, 2025
0

Saharsa News: सहरसा मॉडल अस्पताल के कोविड वार्ड में उस वक्त हलचल मच गई, जब स्थानीय विधायक आईपी गुप्ता अचानक...

नितिन नबीन भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह जेडीयू बयान अशोक चौधरी बिहार मंत्री प्रतिक्रिया संजय कुमार झा जेडीयू प्रतिक्रिया

45 की उम्र में मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी.. नितिन नबीन की ताजपोशी पर जेडीयू का पॉजिटिव संदेश

by RaziaAnsari
December 15, 2025
0

राज्य सरकार के मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin BJP) को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इस...

PM Modi three nation visit, प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा, India Jordan meeting, PM Modi Ethiopia visit, PM Modi Oman Sultan meeting

तीन देश, चार दिन और बड़ा कूटनीतिक संदेश… जॉर्डन से ओमान तक पीएम मोदी की विदेश नीति का नया रोडमैप

by RaziaAnsari
December 15, 2025
0

PM Modi foreign visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर से एक अहम और बहुपक्षीय कूटनीतिक यात्रा पर निकल रहे हैं,...

प्रियंका गांधी और प्रशांत किशोर मुलाकात, बिहार चुनाव के बाद सियासी बैठक, जन सुराज पार्टी प्रदर्शन, कांग्रेस रणनीति पर चर्चा

बिहार चुनाव के बाद सियासी हलचल: प्रियंका गांधी से मिले प्रशांत किशोर.. ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को बताया था बेकार

by RaziaAnsari
December 15, 2025
0

बिहार विधानसभा चुनाव खत्म हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता है, लेकिन सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।...

  • Trending
नीतीश कुमार का एक और मास्टर स्ट्रोक… बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का होगा गठन

बिहार में 26 DSP का Transfer, कई नए SDPO की तैनाती.. गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

August 7, 2025
Aurai Vidhansabha Seat Bihar, Aurai Election 2025 News, औराई विधानसभा जातीय समीकरण, Aurai Muzaffarpur politics, Bihar Chunav Aurai Analysis

औराई विधानसभा: इतिहास, जातीय गणित और 2025 के समीकरण का विश्लेषण

September 15, 2025
Bihar Shramik Vastra Sahayata Yojana Image Nitish Kumar Labour Welfare Scheme Bihar Bihar Labour Department 5000 Rupees Assistance Bihar Workers Welfare Program 2025

बिहार के श्रमिकों के लिए सौगात.. वार्षिक वस्त्र सहायता योजना से सीधे बैंक खाते में जायेंगे पाँच हजार रुपये

September 16, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.