रांची: झारखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विपक्ष के नेता रांहुल गांधी का झारखंड दौरा संभावित है।हाल में हुए हरियाणा चुनाव में मिली कांग्रेस की हार के बाद पार्टी ने अब अपनी चुनावी रणनीति को सशक्त करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा कि सांसद राहुल गांधी 19 अक्टूबर को झारखंड के रांची आएंगे। उनके इस झारखंड दौरे के दौरान, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ मंथन करेंगे। मालूम हो कि राज्य में चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इस लिहाज से राहुल गांधी का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं झारखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की योजना है कि चुनावी रणनीतियों को सशक्त बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित किया जाए। रांहुल गांधी के झारखंड दौरे से कांग्रेस पार्टी को उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी।
पटना के MLC आवास में देर रात आती ‘चीखों’ का रहस्य!
बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस एमएलसी ने आर ब्लॉक स्थित एमएलसी आवास (Patna MLC Awas) में सुबह...




















