रांची: कांग्रेस वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस संविधान को बचाने के लिए, आरक्षण को बढ़ाने के लिए, युवाओं को रोजगार देने के लिए और दलित और ओबीसी को उनका हक दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान को खत्म करना चाहती है। झारखंड दौरे के क्रम में रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड के रॉयल्टी का 1.36 लाख करोड रुपए केंद्र सरकार के पास है। यह पैसा झारखंड को मिलना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के साथी हर महिला के खाते में प्रति महीना ढाई हजार रुपए दिए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा के तहत 7 किलोग्राम अनाज प्रति व्यक्ति हर महीने दिए जाएंगे। स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 15 लाख रुपए तक का इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। राहुल गांधी ने कहा कि किसानों के लिए धान का एसपी 3200 सौ रुपए प्रति क्विंटल किया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड सरकार बनने के साथ में जाति जनगणना कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि आरक्षण का दायरा भी बढ़ाया जाएगा।
अबू धाबी ऑक्शन में बिहार का जलवा.. IPL 2026 में साकिब-इजहार-साबिर चमके, सार्थक रंजन की भी एंट्री
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026 Auction) की नीलामी ने अबू धाबी से एक बार फिर भारतीय क्रिकेट के बदलते भूगोल...




















