गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। विवादित टिप्पणी करने के मामले में रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया है। कोर्ट ने राहुल गांधी को अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
‘बूथ पर जाकर उत्पात किया… छपरा की घटना जंगलराज की याद दिला रही है’
बता दें कि साल 2018 में राहुल गांधी ने दिल्ली अधिवेशन में कहा था कि भाजपा में हत्या का आरोपित अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं हो सकता है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने सिविल कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया था। इस याचिका में कहा गया कि राहुल गांधी के बयान से उन्हें ठेस पहुंची है और साथ में पार्टी की छवि भी खराब हुई है। इस शिकायतवाद पर सुनवाई करते हुए रांची की एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी कर कोर्ट में सशरीर उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।




















