Voter Adhikar Yatra 2nd Day: राहुल गांधी ने बिहार में अपनी वोटर अधिकार यात्रा शुरू कर दी है। आज इस यात्रा का दूसरा दिन है। आज बारी औरंगाबाद की है। औरंगाबाद में कुटुंबा को चुना गया है, क्योंकि ये बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम का गढ़ माना जाता है। राजेश राम यहीं के विधायक हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत तमाम विपक्ष के नेता गाड़ी पर सवार होकर रोड शो कर रहे हैं। इसमें समर्थकों ला भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा है।
Voter Adhikar Bihar Yatra: आज औरंगाबाद में राहुल-तेजस्वी पहुंचे देव सूर्य मंदिर..

सुबह करीब 8 बजे राहुल गांधी का काफिला औरंगाबाद के अंबा होते हुए देव के लिए निकला था। राहुल गांधी का काफिला न अंबा चौक पर रुका, न उन्होंने किसानों से मुलाकात की। इसे लेकर कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के अंबा में राहुल गांधी के समर्थकों में नाराजगी दिखी। इसके बाद राहुल गांधी डाबूर, गुरारू, गया में लंच कैम्प करेंगे। फिर तेल्हारा, पातालगंगा, देव बाईपास रोड पर बाएं, सूर्य मंदिर देव के लिए पुराना थाना मोड़, वहां से जीटी रोड पर दाएं होते हुए रफीगंज रोड (शिवगंज) पर बाएं जाएंगे और वारबाजार पहुंचें।

यात्रा शुरू होने से पहले राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने देव सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ मुकेश सहनी भी मौजूद रहे। सभी नेता दोपहर का भोजन गयाजी के गुरारू में करेंगे। शाम 6:30 बजे गया के खालिस पार्क चौक पर एक जनसभा को संबोधित किया जाएगा। गया के रसलपुर क्रिकेट ग्राउंड में रात्रि विश्राम किया जाएगा।






















