कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बिहार के बेगूसराय में नौकरी दो, पलायन रोको पदयात्रा में शामिल हुए। सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। राहुल गांधी की अपील पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफेद टी-शर्ट पहनी थी। राहुल गांधी के साथ हजारों कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक पदयात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी यहां से करीब 2 किलोमीटर तक यात्रा में पैदल शामिल रहे। उसके बाद उन्होंने पटना के लिए उड़ान भरी।
राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर बीजेपी हमलावार.. गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय ने साधा निशाना
राहुल गांधी की बेगूसराय में प्रेस कांफ्रेंस और नुक्कड़ सभा भी थी, लेकिन उन्होंने दोनों नहीं की और वापस पटना लौट गये। हालांकि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी इस यात्रा को लेकर काफी तैयारी की गई थी। लेकिन राहुल गांधी के अचानक वापस चले जाने से कार्यकर्ताओं में मायूसी भी दिखी। राहुल गांधी पटना में श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में भाग लेंगे। सदाकत आश्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को चुनावी टिप्स और जरूरी टास्क देंगे।
रामनवमी पर शीतला मंदिर पूजा करने पहुंची नीतीश सरकार की मंत्री का मोबाइल और पर्स चोरी
पदयात्रा के दौरान ही कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि आज राहुल गांधी ने ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ में कदमताल कर यात्रा के संदेश को मजबूती के साथ बुलंद किया। बिहार के युवाओं को पलायन नहीं, उन्हें खुद के प्रदेश में रोजगार मिले। यह हमारी यात्रा का लक्ष्य है। यह यात्रा बिहार के संघर्ष की आवाज और उम्मीद है। हम वर्षों से अन्याय झेल रहे राज्य के नौजवानों को ‘न्याय का हक’ दिलाकर रहेंगे।