Bihar Politics : तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव प्रकरण के बाद आकाश यादव को छात्र रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। अब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने राहुल कुमार यादव को छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। रविवार को पार्टी राज्य कार्यालय पटना में केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व सांसद सूरजभान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रिंस राज पासवान, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल, यश राज पासवान की उपस्थिति में पारस ने राहुल यादव को मनोनयन पत्र सौंपा।
पशुपति पारस ने कहा कि राहुल यादव मेरे गृह जिला खगड़िया के रहने वाले है और इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त किया है और विगत 2 वर्ष से पार्टी में इन्होंने काफी सक्रिय सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया है। पशुपति पारस ने कहा कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने पूरा विश्वास राहुल यादव पर जताया हैं इसलिए इनको पार्टी में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सोप गई है। मुझे पूरा विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी ओर खासकर बिहार में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में राहुल यादव पार्टी के छात्र संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे।
Bihar Politics : गठबंधन में बड़प्पन सीखें लालू जी के वारिस.. पप्पू यादव का तेजस्वी पर बड़ा हमला
केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह ने राहुल के मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इनके मनोनयन से बिहार के छात्रों के बीच रालोजपा बड़ी शक्ति के रूप में उभरेगी और रालोजपा के विचारधारा को देश एवं बिहार के जनजन तक पहुंचाने में राहुल अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।