टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने उर्मिला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी करोड़ों के टैक्स चोरी मामले में हुई है जिसमें दिल्ली के दो ठिकानों और पटना के दस ठिकानों पर छापेमारी की गई है इस छापेमारी में 35 लाख से अधिक कैश बरामद किया गया है।
35 लाख मिले कैश
बुधवार से ही आयकर विभाग की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पटना के पाटलीपुत्र औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित कंपनी के कार्यालय और कंपनी के प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार के खाजपुरा मोहल्ला स्थित आवास पर छापेमारी हुई है। प्रबंध निदेशक के घर से छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम ने 35 लाख से अधिक कैश बरामद किया हैं, इसके अलावा पटना में ही कंपनी के दो अन्य निदेशकों के घरों और इनसे जुड़े ठिकानों पर टीम छापेमारी कर रही है छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले हैं। इसमें सरकारी कर्मियों के अस्थायी बहाली से जुड़े दस्तावेज भी हैं। अविनाश कुमार के अलावा कंपनी के दो अन्य निदेशक में ज्योति कुमारी और सुधीर कुमार सिंह का नाम शामिल है है।




















