बिहार में ठंढ़ ने दस्तक दे दी है। वहीं अगले कुछ दिनों में अधिकतम पारे का लुढ़कना भी शुरू होगा। हालांकि यह बहुत तेजी से नहीं होगा। बल्कि धीरे-धीरे होगा। इस साल पहाड़ो पर हुई बर्फबारी ने ठंड में अहम भूमिका निभाई है। मौसम विभाग के अनुसार अलनीनो के असर से रात और दिन के तापमान में भारी अंतर दिखना शुरू हो गया है। बिहार के ग्रामीण इलाकों में ठंड ज्यादा महसूस होगी। साथ ही राज्य के कई जिलों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाया रह सकता है। इस साल सर्दी का समय हर साल के मुकाबले कम रहेगा, यानी कम दिनों तक ही ठंड के आसार हैं। ऐसा अलनीनो के प्रभाव के चलते होगा।
वही, पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के कुछ जिलों में आज के दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। तापमान की बात करें तो अगले 5 दिन तक सभी जिलों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान के 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर नीतीश-तेजस्वी पर हमलावर हुए विजय सिन्हा




















