केंद्र सरकार में कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को एक साल के कार्यकाल का विस्तार दिया गया है। अब वे 2024 तक अपने पद पर बने रहेंगे। वैसे राजीव गाबा का मौजूदा कार्यकाल भी एक्सटेंशन ही है। 2019 में कैबिनेट सेक्रेटरी बने राजीव गौबा को दो बार विस्तार मिल चुका है। वे भारत के गृह सचिव भी रह चुके हैं।
राजीव गौबा 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पंजाब में जन्मे गौबा का बिहार से भी गहरा नाता रहा है। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है। वे पटना साइंस कॉलेज में भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी रहे हैं। 2016 में केंद्र सरकार में सेवा देने से पहले 15 महीनों तक राजीव गौबा झारखंड में मुख्य सचिव के पद पर रहे हैं।
