• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

रामलला विराजमान : 30 अक्टूबर 1990 को आखिर क्या हुआ था, उग्र हो गए थे कारसेवक

January 12, 2024
आरा जनसभा में बेहोश हुए प्रशांत किशोर.. अस्पताल में भर्ती

आरा जनसभा में बेहोश हुए प्रशांत किशोर.. अस्पताल में भर्ती

July 18, 2025
सारण में सैनिक स्कूल खोलने की रखी मांग.. ई. आदित्य सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

सारण में सैनिक स्कूल खोलने की रखी मांग.. ई. आदित्य सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

July 18, 2025
Ritesh Pandey joins Jansuraj: पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय जनसुराज में शामिल..

Ritesh Pandey joins Jansuraj: पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय जनसुराज में शामिल..

July 18, 2025
Bihar police officers during transfer meeting Official notification document of Bihar home department Map of Bihar showing affected districts IPS officers attending conference Election preparation security meeting

Bihar DSP transfer list: चुनावी तैयारियों के बीच बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल

July 18, 2025
Bihar Politics : अशोक चौधरी का विपक्ष पर पलटवार.. पीएम बिहार के विकास के लिए आते हैं, लूटने के लिए नहीं

Bihar Politics : अशोक चौधरी का विपक्ष पर पलटवार.. पीएम बिहार के विकास के लिए आते हैं, लूटने के लिए नहीं

July 18, 2025
Bihar Politics : मनोज झा का PM  मोदी पर तीखा हमला.. ‘झूठ की पोटली लेकर आए, मणिपुर अब तक नहीं गए’

Bihar Politics : मनोज झा का PM मोदी पर तीखा हमला.. ‘झूठ की पोटली लेकर आए, मणिपुर अब तक नहीं गए’

July 18, 2025
Bihar cabinet decision solar energy policy 2025, मुख्यमंत्री सौर सहायता योजना बिहार

बिहार में हर घर को मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली, कैबिनेट ने दी सौर ऊर्जा योजना को मंज़ूरी

July 18, 2025
Bihar Politics : JDU के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा.. बोले- नीति से भटक चुकी है पार्टी

Bihar Politics : JDU के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह ने दिया इस्तीफा.. बोले- नीति से भटक चुकी है पार्टी

July 18, 2025
Bihar News : बिहार के हर जिले में रसोई तक पहुंचेगी पाइपलाइन गैस.. सरकार ने नई गैस नीति को दी मंजूरी

Bihar News : बिहार के हर जिले में रसोई तक पहुंचेगी पाइपलाइन गैस.. सरकार ने नई गैस नीति को दी मंजूरी

July 18, 2025
BPSC के अध्यक्ष पद पर रवि मनुभाई नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज.. सुप्रीम कोर्ट का फैसला

BPSC के अध्यक्ष पद पर रवि मनुभाई नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज.. सुप्रीम कोर्ट का फैसला

July 18, 2025
RJD Poster War : बिहार में का बा? अपराधियों का राज बा, सावन में मटन भोज का बहार बा..

RJD Poster War : बिहार में का बा? अपराधियों का राज बा, सावन में मटन भोज का बहार बा..

July 18, 2025
PM Modi Motihari Rally : 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन समेत बिहार को क्या-क्या मिला.. जानिए

PM Modi Motihari Rally : 4 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन समेत बिहार को क्या-क्या मिला.. जानिए

July 18, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 18, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result

रामलला विराजमान : 30 अक्टूबर 1990 को आखिर क्या हुआ था, उग्र हो गए थे कारसेवक

by
January 12, 2024
in Uncategorized
1
496
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि का आंदोलन काफी संघर्षों से भरा रहा है। वर्तमान पीढ़ी राम मंदिर के निर्माण को लेकर कई प्रकार की बात कर सकती है। लेकिन, इस मंदिर के संघर्षों में जुटने वाले लोगों के यह क्षण किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। देश भर से रामभक्त जुटकर अपने अराध्या प्रभु रामलला की झलक पाने और कारसेवा के लिए लालायित रहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं थी। करीब 500 सालों से जो तपस्या रामभक्त कर रहे थे, वह आजाद भारत में भी सफल नहीं हो पा रही थी। सितंबर 1990 में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और शिवसेना की ओर से मंदिर के पुननिर्माण के लिए आंदोलन चलाया गया। स्थिति अस्थिर हो गई थी। लालकृष्ण आडवाणी ने राम मंदिर आंदोलन को धार देने के लिए रथयात्रा निकाली। वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने लोगों को अयोध्या जुटाने की कोशिश शुरू की।

यह भी पढ़ें : Ram Mandir History : मंदिर, मस्जिद, विवाद, दंगे और कानूनी लड़ाई… जानिए 1528 से राम मंदिर विवाद का पूरा इतिहास (रामलला विराजमान)

30 अक्टूबर 1990 को आडवाणी की रथ यात्रा अयोध्या पहुंचनी थी। लेकिन, बिहार की लालू प्रसाद यादव ने 23 अक्टूबर 1990 को सीतामढ़ी में लालकृष्ण आडवाणी को गिरफ्तार कर लिया। आडवाणी का रथ रुक चुका था। लेकिन, विश्व हिंदू परिषद का अभियान जारी था। अयोध्या में रामभक्तों का जुटान जारी था। उस समय उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव की सरकार थी। मुलायम सरकार ने राज्य सरकार से सुरक्षा का वादा किया। बाबरी मस्जिद परिसर और अयोध्या शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। मुलायम ने साफ कहा था कि अयोध्या में कोई भी पक्षी उड़ नहीं पाएगा।

21 अक्टूबर से शुरू हुआ था जुटान

भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी और विश्व हिंदू परिषद के नेता अशोक सिंघल ने रामभक्तों को अयोध्या पहुंचने का आह्वान किया। देशभर में इसको लेकर हलचल तेज हो गई। एक तरफ मुलायम सरकार अयोध्या में परिंदा के पर न मारने देने का दावा कर रही थी। दूसरी तरफ रामभक्तों का जोश उबाल मार रहा था। प्रभु रामलला के मंदिर निर्माण का संकल्प हरेक रामभक्त ले रहे रहा था। पहली बार 21 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में रामभक्त कारसेवकों का जुटान हुआ। इसके बाद हर दिन उनकी संख्या बढ़ती गई। कारसेवा की तिथि पहले से 30 अक्टूबर निर्धारित थी।

अयोध्या में थी अभूतपूर्व सुरक्षा

कारसेवा के लिए एक्शन डे का निर्धारण 30 अक्टूर 1990 का था। इस दिन रामनगरी में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व की गई थी। पुलिस ने अयोध्या के लिए सभी बस और ट्रेन सेवाओं पर रोक लगा दी थी। सीमाओं को सील कर दिया गया था। अधिकांश कारसेवक पैदल ही अयोध्या पहुंच रहे थे। कई कारसेवक तो सरयू की तेज धार को तैरकर पार गए। यूपी पुलिस ने विवादित ढांचे की करीब डेढ़ किलोमीटर की लंबी चढ़ाई पर बैरिकेडिंग लगा दी। शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।

Related Post

आरा जनसभा में बेहोश हुए प्रशांत किशोर.. अस्पताल में भर्ती

आरा जनसभा में बेहोश हुए प्रशांत किशोर.. अस्पताल में भर्ती

July 18, 2025
सारण में सैनिक स्कूल खोलने की रखी मांग.. ई. आदित्य सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

सारण में सैनिक स्कूल खोलने की रखी मांग.. ई. आदित्य सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

July 18, 2025

Ritesh Pandey joins Jansuraj: पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय जनसुराज में शामिल..

July 18, 2025

Bihar DSP transfer list: चुनावी तैयारियों के बीच बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल

July 18, 2025

1990 की घटना की जांच करने वाले लिब्राहन आयोग की रिपोर्ट कहती है कि अयोध्या में 30 अक्टूबर 1990 को 28 हजार यूपी पुलिस के सशस्त्र कॉन्स्टेबल को बहाल किया गया था। 40 हजार कारसेवकों को इस दिन अयोध्या पहुंचना था। केवल 10 हजार ही यहां पहुंच सके।

ऐसे शुरू हुई कारसेवा

अयोध्या में कारसेवा की शुरुआत 30 अक्टूबर सुबह 10 बजे से की गई। उस दिन सुबह 10 बजे महंत नृत्य गोपाल दास और विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल के नेतृत्व में कारसेवकों का बड़ा समूह विवादित स्थल की तरफ बढ़ा। पुलिस ने कारसेवकों को रोकने की कोशिश की। लेकिन, कारसेवक आगे बढ़ते रहे। इसी दौरान लाठी चार्ज का आदेश हुआ। कारसेवकों पर लाठियां बरसने लगी। एक लाठी अशोक सिंघल के सिर पर लगी। उनके सिर में चोट लगने की खबर कारसेवकों के बीच आग की तरफ फैली। वे उग्र हो गए। इसके बाद पुलिसकर्मियों और कारसेवकों के बीच भिड़ंत शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक अयोध्या में युद्ध जैसी स्थिति बनी रही।

बाबरी पर फहराया भगवा

सुबह करीब 11 बजे पुलिस और कारसेवकों के बीच भिड़ंत के बीच एक साधु ने कॉन्स्टेबलों की एक बस को अपने नियंत्रण में ले लिया। इसमें कारसेवकों को गिरफ्तार कर रखा जा रहा था। पुलिस ने राम जन्मभूमि परिसर स्थित रोड पर बैरिकेडिंग कर रखी थी। साधु ने उसके ऊपर से बस को निकाल दिया। इससे अन्य लोगों के लिए पैदल चलने का रास्ता साफ हो गया। सुरक्षाकर्मी सतर्क हो गए। भारी सुरक्षा वाली जगह तक करीब 5000 कारसेवक पहुंच चुके थे। पुलिस उनका पीछा कर रही थी। कारसेवक दौड़ रहे थे। आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने गोली भी चलाई, लेकिन कारसेवक रुकने को तैयार नहीं थे। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कारसेवकों की भीड़ से दो युवा निकले और बाबरी मस्जिद की दीवार पर चढ़ गए। इसके बाद वे गुंबद तक पहुंच गए।

दोनों भाइयों ने बाबरी मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराया। मुलायम सरकार ने जिस परिंदा के पर न मारने देने का दावा किया था, उन दावों की हवा महज 10 हजार कारसेवकों की भीड़ ने निकाल दी। अयोध्या में पहली कारसेवा ने कुछ ऐसा कर दिया था, जिसने कारसेवकों के आक्रोश को भड़का दिया। यह राम मंदिर आंदोलन की स्वतंत्र भारत में पहली बड़ी लड़ाई थी, जिसमें पुलिस और रामसेवक आमने- सामने आए थे।

Share198Tweet124

Related Posts

आरा जनसभा में बेहोश हुए प्रशांत किशोर.. अस्पताल में भर्ती

आरा जनसभा में बेहोश हुए प्रशांत किशोर.. अस्पताल में भर्ती

by RaziaAnsari
July 18, 2025
0

बिहार में जन सुराज पदयात्रा के जरिए बदलाव की अलख जगा रहे प्रशांत किशोर की तबीयत आज उस समय अचानक...

सारण में सैनिक स्कूल खोलने की रखी मांग.. ई. आदित्य सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

सारण में सैनिक स्कूल खोलने की रखी मांग.. ई. आदित्य सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

by RaziaAnsari
July 18, 2025
0

नई दिल्ली। अखिल भारतीय हिंदू महासभा (युवा मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता ई. आदित्य सिंह...

Ritesh Pandey joins Jansuraj: पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय जनसुराज में शामिल..

Ritesh Pandey joins Jansuraj: पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय जनसुराज में शामिल..

by RaziaAnsari
July 18, 2025
0

Ritesh Pandey joins Jansuraj: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान को और समर्थन मिला है।...

Bihar police officers during transfer meeting Official notification document of Bihar home department Map of Bihar showing affected districts IPS officers attending conference Election preparation security meeting

Bihar DSP transfer list: चुनावी तैयारियों के बीच बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल

by Pawan Prakash
July 18, 2025
0

Bihar DSP transfer list: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के मद्देनजर...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
आरा जनसभा में बेहोश हुए प्रशांत किशोर.. अस्पताल में भर्ती

आरा जनसभा में बेहोश हुए प्रशांत किशोर.. अस्पताल में भर्ती

July 18, 2025
सारण में सैनिक स्कूल खोलने की रखी मांग.. ई. आदित्य सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

सारण में सैनिक स्कूल खोलने की रखी मांग.. ई. आदित्य सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

July 18, 2025
Ritesh Pandey joins Jansuraj: पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय जनसुराज में शामिल..

Ritesh Pandey joins Jansuraj: पूर्व ADG जय प्रकाश सिंह और भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय जनसुराज में शामिल..

July 18, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.