[Team Insider] राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई। जब एक महिला का शव बंद बोरे से बरामद किया गया। रातू के झिरी डंपिंग यार्ड से शव बरामद किया गया है। इस डंपिंग यार्ड में रांची नगर निगम द्वारा कचरे को डंप किया जाता है।
बंद बोर से मिला महिला का शव
महिला के शव होने की सूचना पर रातू थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया है। फिहलाल तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि महिला के शव के पास से एक हैंड बैग बरामद हुआ है। उसके आधार पर महिला के पहचान की कोशिश की जा रही है।पुलिस ने मृत महिला की तस्वीर को सभी थानों में भेजा है। ताकि अगर थाने में कोई मिसिंग कम्प्लेन हो तो महिला की पहचान हो सके।
बोरा खोलते ही चौंके लोग
रातू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बंद बोरे से बदबू आ रही है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर बोरे को खोला।तो वहां खड़े लोग चौक हैरान रह गए। क्योंकि उस बंद बोरे में महिला का शव था।
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष है। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। हालांकि जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मामला क्या है।वहीं शव के पास से एक हैंडबैग और कुछ अन्य सामान बरामद हुए हैं। मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।