[Team Insider] राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के सबसे बड़े और पांचवे मामले में सजा सुनाए जाने के बाद झारखंड कांग्रेस में मायूसी छाई हुई है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक लड़ाई लड़ने वाले लालू यादव को सजा मिलने पर थोड़ा कष्ट जरूर होता है।
21 फरवरी को कोर्ट अपना निर्णय सुनाएगी
चारा घोटाले मामले में डोरंडा कोषागार से करीब 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिया है। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सजा की बिंदु पर 21 फरवरी को कोर्ट अपना निर्णय सुनाएगी। इसको लेकर झारखंड कांग्रेस में मायूसी छाई हुई है।
झारखंड कांग्रेस में छाई मायूसी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंगलवार को कांग्रेस स्टेट हेड क्वार्टर में न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए कहा है कि लालू प्रसाद यादव न्यायालय के निर्णय का हमेशा सम्मान करते आए हैं। यही वजह है कि जब कोर्ट में उन्हें बुलाया जाता है। तो वह हाजिर होते हैं और न्यायालय के आदेश का पालन करते हैं ।उन्होंने कहा कि यह बात जरूर है कि लालू प्रसाद यादव को सजा होने के बाद थोड़ा कष्ट होता है। क्योंकि सामाजिक लड़ाई लड़ने वाले को सजा होने पर थोड़ा असर पड़ता है। हालांकि जो न्यायिक प्रक्रिया है। उसे पूरा करना जरूरी है और उसे लालू यादव पूरा भी कर रहे हैं।
सदस्यता अभियान को सफल बनायेंगे
वहीं कांग्रेस स्टेट हेड क्वार्टर में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने सदस्यता अभियान को लेकर सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक की। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने महिला कांग्रेस से सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा है कि महिला हूँ लड़ सकती हूं। इसे ध्यान में रखते हुए सदस्यता अभियान में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इसको लेकर महिला कांग्रेस ने भी आस्वस्त किया है कि वह घर घर जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगी।