[Team Insider] झारखंड में गिरिडीह जिले के पारसनाथ में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर रविवार को कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे।
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श
बता दे की 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर इस चिंतन शिविर में विचार विमर्श किया जाएगा। प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा चिंतन शिविर में झारखंड के सभी शीर्ष नेताओं को चिन्हित करके बुलाया गया है। इस शिविर में झारखंड के हित के बारे में सोच विचार करेंगे ,पार्टी और संगठन को मजबूत कैसे बनायेंगे, राज्य में सरकार के सफलताओ से सम्बंधित विषयों पर विचार विमर्श होगी।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री वर्चूअल माध्यम से ने किया संबोधित
चिंतन शिविर के प्रथम दिन पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भी वर्चअल माध्यम से शिविर प्रतिभागियों को संबोधित किया एवं कहा कि झारखंड से उनका गहरा लगाव रहा है तथा उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे प्रदेश कमिटी के बुलावे पर जल्द ही झारखंड आयेंगे।
राज्य के लोगों के डीएनए में कांग्रेस की विचारधारा है
कार्यक्रम के प्रारंभ में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड राज्य के लोगों के डीएनए में कांग्रेस की विचारधारा है। हमें कांग्रेस की विचारधारा एवं इसके संगठन को सशक्त और मजबूत बनाना है। कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान उनकी पहली प्राथमिकता है। वहीं सह प्रभारी उमंग सिंघार ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार में कांग्रेस पार्टी की भूमिका एवं हिस्सेदारी का मूल्यांकन किया किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के मनोबल को उंचा रखने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास करेगी, जिसकी रूप-रेखा इस चिंतन शिविर में तय की जाएगी।