[Team Insider] रांची पुलिस और एनसीबी की टीम ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए तुपुदाना क्षेत्र से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा जप्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।
5 तस्कर गिरफ्तार
रांची के तुपुदाना में एनसीबी के द्वारा भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।जबकि 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उसमें चार बिहार के जबकि एक राजस्थान का रहने वाला है।
क्या कुछ हुआ बरामद
गिरफ्तार तस्करों में बिहार का गुड्डू कुमार,ध्रुव पटेल,रोहित कुमार,
नीतीश कुमार औरब राजस्थान नरेंद्र शामिल है।इसके पास से 360 केजी गांजा बरामद किया गया है। साथ ही दो चार पहिया गाड़ी को भी जप्त किया गया है।
लगातार की जा रही है करावई
नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस के द्वारा की लगातार करावई की जा रही है। इसके तहत 360 केजी गांजा पकड़ा गया है। वही मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलने की बात कही गयी है।