[Team Insider] विपक्ष की भारतीय जनता पार्टी ने हेमंत सरकार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक मोर्चा खोल दिया है। इसी के तहत बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के द्वारा डीसी कार्यालय का घेराव कर कई मांगों को रखा गया।
अपनी मांगों को लेकर किया घेराव
रांची जिले के उपायुक्त कार्यालय का भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर द्वारा घेराव किया। इस दौरान जिला स्कूल मैदान से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय जनता पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।वहीं सांसद संजय सेठ, महेश पोद्दार, विधायक सीपी सिंह, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, फुटपाथ दुकानदारों के मामले, नौकरी सहित कई मांगों को लेकर इस घेराव कार्यक्रम को किया गया।