झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र
राज्य में चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी की मिली। वहीं 5 सितंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत की गई। इसमें मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना की राशि 10 लाख करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी। पहले यह राशि 5 लाख रुपये थी. इसके अलावा इस योजना में कई अन्य असाध्य रोगों को जोड़ा गया है।
इन प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी
पंचायत सचिव नियमावली 2014 को शिथिल करते हुए ग्राम रक्षा दल के दल पतियों को पंचायत सचिव पद पर नियुक्ति के संबंध में
ग्रामीण कार्य विभाग से अवमाननावाद दया शंकर प्रसाद बनाम झारखंड सरकार के अन्य में दिनांक 1-10- 2021 को विरुद्ध दायर
लघु जल विद्युत परियोजना को जरेडा द्वारा पीपीपी मोड पर संचालन हॉट जल विद्युत परियोजना है चांडिल विद्युत परियोजना तेनु परियोजना सहित 8 परियोजना।
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत प्रभावित व्यक्ति को अनुदान की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया गया। थैलेसीमिया, बैक बोनमैरो, प्लास्टिक सर्जरी, ब्रेन हेमरेज, कोकलियर इंप्लांट्स सहित कई 17 रोग शामिल है।
पलामू के 5 कॉलेजों में 45 पदों की स्वीकृति इसमे विश्रामपुर छतरपुर हुसैनाबाद भवनाथपुर पाकी शिक्षक और शिक्षा के दर्शन कर्मियों की नियुक्ति।
मॉडल विद्यालयों में छात्रों के लिए खाली रह गए सीटों पर नामांकन के लिए प्रतीक्षा सूची में से नामांकन करने और विद्यालय प्रबंध समिति जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा योग्य छात्रों का नाम अनुसूचित किया गया।
पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति नियमावली 2018 के संशोधन के संबंध में।
पुरानी पेंशन योजना करने की स्वीकृति 1-9-2022 से लागू।
सहायक पुलिस कर्मियों की सेवा विस्तार के संबंध में, सेवा अवधि 6 वर्ष की गई।
विशिष्ट व्यक्तियों के आवागमन लिए चार्टर्ड विमान एक महीना के लिए अधिकृत किया गया। दो करोड़ राशि खर्च आएगी।




















