[Team insider] रांची के सिविल कोर्ट परिसर में मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि रांची जिला बार एसोसिएशन के प्रशासनिक संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री के साथ उनके ही क्लाइंट ने मारपीट किया है। जानकारी के मुताबिक अधिवक्ता के गले से सोने की चेन भी छीन ली गई है।
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गौरव को कोर्ट परिसर से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम गौरव सिंह बताया जा रहा है। कोतवाली थाना मामले की जांच कर रही है। मामला बुधवार की दोपहर का है।