रांची के तुपुदाना के हुलहुन्डू में चर्च गेट के पास सड़क पर अकेली निकली नाबालिग लड़की का अपहरण कर आठ लोगों ने गैंगरेप किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाइक पर सवार 3 युवकों ने उसका अपहरण किया। इसके बाद वे उसे अपने 5 दोस्तों के पास ले गए। वहां सभी ने शराब के नशे में मिलकर उसके साथ रे’प किया। इससे लड़की बेहोश हो गई तो उसे सड़क किनारे फेंक कर भाग गए।
बताया जा रहा है कि राजधानी रांची के तुपुदाना के हुलहुन्डू में चर्च गेट के पास की यह घटना है। पीड़ित नाबालिग लड़की अपनी प्रेमी से मिलने खूंटी से रांची आई थी। लेकिन शनिवार रात उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद वह गुस्से में रात में उसके घर से अकेले ही निकल गई। इसी दौरान तीन युवकों ने बाइक से उसे किडनैप कर लिया। इसके बाद उसे खरसीदाग स्थित एक घर में ले गए।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग की मेडिकल जांच कराई। साथ ही पीड़िता के बयान पर 8 अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




















