जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोहराबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थे। भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उपायुक्त ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने को कहा। आपको बतायें कि समय-समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।




















