RANCHI : रांची के उपायुक्त राहुल सिन्हा ने शनिवार को मोरहाबादी स्थित EVM वेयर हाउस का निरीक्षण किया। EVM वेयर हाउस के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपनिर्वाचन पदाधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय पर EVM वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख रखाव, सुरक्षा और तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है। इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन समेत अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।
तेज प्रताप ने लूट ली पूरी महफिल.. तेजस्वी की गैरहाजिरी पर तंज, नीतीश को नसीहत और RJD के विलय का उल्टा दांव
मकर संक्रांति के मौके पर पटना का 26 एम स्ट्रैंड रोड सिर्फ एक पारंपरिक चूड़ा-दही भोज का गवाह नहीं बना,...




















