रांची के रातु थाना क्षेत्र में पति पत्नी का विवाद कुछ इस कदर बढ़ा की अचानक से घर में रखे लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग होने लगी। इस गोलीबारी में संध्या को एक गोली लगीं है, जिसका इलाज रिम्स के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
रांची के रातु थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ इलाके मे गुरुवार सुबह हुई जहां एक निजी मीडिया हाउस में काम करने वाली महिला संध्या देवी गोलीबारी में गजल हो गई। जानकारी के अनुसार संध्या की शादी 7 माह पहले ही हुई थी और कुछ दिनों से उनका विवाद उनके पति के साथ चल रहा था। पिछले दो दिनों से दोनों के बीच बातचीत भी बंद थी। जिसके बाद आज सुबह दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। विवाद कुछ इस कदर बढ़ा की कमरे के अंदर गोली चलने लगी। कमरे में 3 गोलियां चली है जिसमे से एक गोली संध्या को लगी। जिसके बाद घायल संध्या को रिम्स लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने संध्या के पति जो एक व्यवसाई है। उन्हे हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। हलांकि जयंत ने इस बात को स्वीकार किया है की दोनों के बीच विवाद था। लेकिन संध्या ने आत्महत्या की कोशिश की या फिर उसपर गोली उसके पति ने चलाई इसे लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस की माने तो मामला फिलहाल संदेहास्पद है।
इसे भी पढ़ें: Ranchi: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच जवानों को लगी गोली




















