रामगढ़ की विधायक ममता देवी नवजात बेटे लेकर विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने पहुंची। जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके बच्चे से खूब सारा प्यार किया। बच्चे को अपने गोद में भी उठाया। ममता देवी के पुत्र को सीएम आशीर्वाद और शुभ आशीष देते हुए दिखे। जैसे ही ममता देवी अपने बच्चे के साथ विधानसभा पहुंची वैसे ही बाकी विधायकों ने उन्हें घेर लिया। सबने बच्चे को गोद में लिया और सभी बच्चे को दुलारते दिखे।
बीते 13 अगस्त को रामगढ़ की विधायक ममता देवी ने सदर अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था। वीआईपी सहूलियत की हकदार होने के बावजूद MLA ने सरकारी अस्पताल में अपनी डिलीवरी करवाई। रामगढ़ की विधायक ममता देवी की नई पहल को लेकर जमकर तारीफ हुई थी।




















