रांची के प्रसिद्ध सर्जन डॉक्टर मजीद आलम के हॉस्पिटल और बरियातू स्थित आवास समेत अन्य ठिकानों पर आईटी की रेड पड़ी है। आईटी विभाग की टीम डॉक्टर मजीद आलम के घर और क्लिनिक में विभिन्न कागजातों की जांच कर रही है। आईटी की रेड से हड़कंप मच गया है।
झारखंड में आयकर विभाग की नजर
गौरतलब है कि झारखंड में आयकर विभाग की नजर लगातार बनी हुई है। आज सुबह गिरिडीह स्थित मोंगिया स्टील कंपनी और लाल फेरो कंपनी के गिरिडीह और कोलकाता स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। सूचना है कि गिरिडीह में आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है।