राजधानी रांची के कांके थाना इलाके के मिलक कॉलोनी में युवक को गिरफ्तार करने आए पुलिस को स्थानीय लोगों ने पीट दिया। दरअसल सिवान की पुलिस को कांके थाना इलाके के मिलक कॉलोनी में दहेज मामले में एक वारंट लेकर युवक की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। वहीं युवक को घर से दूर सड़क पर ही देखकर गाड़ी में बैठाने लगी, इस बीच काफी हो हल्ला हुआ। हल्ला सुनकर स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो में सवार तीनों पुलिसकर्मियों को पकड़कर पिटाई कर दी और इसकी सूचना कांके थाना को दी। कांके थाना ने मौके पर पहुंचकर मामले को समझा और गिरफ्तार करने आई सिवान पुलिस ने कांके थाना को अपना परिचय पुलिस का दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सिवान की पुलिस गिरफ्तार करने आई है तो वह सबसे पहले लोकल थाना में इसकी सूचना देती ना कि राह चलते आरोपी को पकड़ कर उठा लेती।
बिहार की सियासत में ‘घर वापसी’ का संदेश.. RCP Singh की वापसी के पोस्टरों ने बढ़ाई JDU की हलचल
बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े सियासी संकेतों से सरगर्म हो गई है। जनता दल (यूनाइटेड) में पूर्व केंद्रीय...




















