राजधानी रांची में 10 जून को नमाज अदायगी के बाद हुए उपद्रव मामले में अब तक पुलिस के द्वारा 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया तो वही 155 लोगों के खिलाफ धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। वही मामले में छह अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है जो फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस अनुसंधान मे कई लोगों की शिनाख्त भी हुई है जिनकी गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है।
वीडियो फुटेज में 155 लोगों को किया गया आइडेंटिफाई
पुलिस के द्वारा वीडियो फुटेज में 155 ऐसे लोगों को आइडेंटिफाई किया गया है, जिनके द्वारा रांची को जलाने की कोशिश की गई है। रांची के डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी, कोतवाली,लोअर बाजार और डोरण्डा थाना के द्वारा इन 155 लोगों की लिस्ट तैयार की गई है जिनपर धारा 107 के तहत कार्रवाई की गई है। ये ऐसे लोग है जिन पर लोगों को भड़काने का आरोप है।
28 लोगों से हिरासत मे लेकर की जा रही है पूछताछ
वहीं रांची में 10 जून को हुए उपद्रव और हिंसा मामले मे अबतक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 28 ऐसे लोग है जिन्हें हिरासत मे ले पूछताछ की जा जा रही है। गिरफ्तार व्यक्तियों मे 3 डोरण्डा इलाके के मो. आरिफ,बेलाल अंसारी, मो. अशफ़ाक मंसूर जबकि सुखदेव नगर इलाके से मो. अनीश और हटिया इलाके से मो. दानिश खान शामिल है।वहीं अस्पताल मे इलाजरत लोअर बाजार के मो. उस्मान,हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक के शाहनवाज, लोअर बाजार के तबारक, लोअर बाजार के ही अफ़सर आलम, हिंदपीढ़ी इलाके स्थित लॉज मे रहने वाले सरफराज आलम और लोअर बाजार थाना क्षेत्र के सविर अंसारी, और हिंदपीढ़ी के ही मो. मास शामिल है, जिनके ख़िलाफ़ अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस के अनुसार कई अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनपर भी पुलिस का एक्शन देखने को मिलेगा।





















