मुख्यमंत्री आवास में गांडेय से भाजपा के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा सहित जमुआ से चुनाव लड़ चुके प्रदीप हाजरा सहित कई अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता ने झामुमो की सदस्यता ली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी को सदस्यता दिलाई गई। मुख्यमंत्री ने सभी को पार्टी का पट्टा पहना कर सदस्यता ग्रहण करवाया। इस दौरान गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जेएमएम नेता विनोद पांडे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण करने पहुंचे। जयप्रकाश वर्मा अपने समर्थकों के साथ सीएम आवास पहुंचे थे।
20 सालों से उन्हीं लोगों ने राज्य पर राज किया
वहीं मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब मूलवासी और आदिवासी एकजुट हो एक छत के नीचे आए। राज्य लड़ कर तो हमने लिया पर राज्य को दिशा देने का काम ऐसे लोगों को मिला जो राज्य विरोधी थे। 20 सालों से उन्हीं लोगों ने राज्य पर राज किया। जिनको राज्य से लगाओ ही नहीं था। तो राज्य का भला कैसे करते। 20 साल राज्य के लिए बहुत ही पीड़ादायक रहा। राज्य की जनता और कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ किया गया। लाठी डंडा चलाया गया। अभी भी इनको राज्य हित में लिया गया फैसला रास नहीं आ रहा है। 2019 की राजनीतिक लड़ाई हमने मजबूती के साथ लड़ी। राज्य की जनता ने हम पर विश्वास किया और यहां का राजपाट सौंपा।
ये भी पढ़ें : Ranchi: राज्य में सियासी हलचल तेज, दिन भर चलेगा बैठकों का दौर
कोरोना हमारे लिए एक बड़ी लड़ाई थी
वहीं उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही को रोना जैसी चुनौती सामने आ गई। कोरोना हमारे लिए एक बड़ी लड़ाई थी। सब ठप हो गया था। लोग घर भी नहीं आ पा रहे थे। हम सबके हाथ खड़े रहे हमने मिसाल कायम किया। उस समय गुरुजी ने राज्य दिया, हमने स्थानीय नीति , ओबीसी आरक्षण दिया। विरोधियों ने ओबीसी आरक्षण को घटाया था। षड्यंत्र करने वालों की साजिश को खत्म करना है। हमें सत्ता से बेदखल करने में विरोधी जुटे हैं ताकि यहां के लोगों का भला ना हो। लेकिन आप डटे रहिए हम सब को देख लेंगे। अब विकास का जिम्मा लेने की बारी है। अगर राज्य लड़के ले सकते हैं तो बाकी काम भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी को कदम मिलाकर काम करने को कहा।