[Team Insider] जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया के हेसाग मे नासिर स्टोर दुकान और घर पर रविवार देर रात गोलीबारी की गई। गोलीबारी की घटना के बाद घर के लोग दहशत में है। यह गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन कर रही हैं।
फायरिंग से दहशत में लोग
घर के मालिक के अनुसार एक दर्जन से ज्यादा फायरिंग की गई है। फायरिंग की वजह से घर के कई सामानों का नुकसान भी हुआ है। वही जिस तरह से फायरिंग की गई है। उसमें किसी की जान भी जा सकती थी। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है।
सीसीटीवी में कैद हुई फायरिंग की तस्वीर
वह इस घटना की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। जिसमें साफ दिख रहा है कि बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी घर के पास पहुंचते हैं, फायरिंग करते हैं। फिर आगे बढ़ जाते हैं। उसके बाद फिर घर की ओर लौटते हैं और फिर से फायरिंग करके निकल जाते हैं।इस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस छानबीन कर रही है।