29 जूलाई से 5 अगस्त तक चलने वाले झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष ने विधानसभा मुख्य द्वार पर प्रदर्शन और नारेबाजी की। खान खनिज लूटनेवाली सरकार इस्तीफा दो, घोटालेबाज मुख्यमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए। विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि इस सरकार में मुख्यमंत्री से लेकर उनके विधायक प्रतिनिधि और प्रेस सलाहकार भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। लगातार ईडी द्वारा मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार को समन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज खदान की लूट हो रही है। सरकारी योजनाओं के लिए बालू नहीं मिल रहा है लेकिन बालू की अवैध ढुलाई जारी है।
अब बिजली बिल भुगतान पर बचत भी… लाभ भी! समय पर बिल चुकाने वालों के लिए ऊर्जा विभाग की विशेष पहल
Smart Meter Benefits: ऊर्जा विभाग ने राज्य के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल भुगतान करने की अपील...




















