करम पर्व पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रकृति महापर्व करम परब की सभी को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि ” भाई-बहन के अटूट प्रेम का यह पर्व, आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये, यही कामना करता हूँ।
आज प्रकृति का महापर्व करम परब है, पूरे राज्य में हर्ष और उल्लास देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राज्य के लोगों को करम परब की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि ” भाई-बहन के अटूट प्रेम का यह पर्व, आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाये, यही कामना करता हूं। “
राज्यापाल ने भी दी शुभकामनाएं
इधर राज्य के राज्यापाल रमेश बैस ने भी राज्य की जनता की खुशहाली की कामना की है, उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “प्रकृति पर्व ‘करम पूजा’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक यह पर्व पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है।”




















