• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

Ranchi: जन संगठनों ने कहा रघुवर के रास्ते चल रहे हेमंत, आदिवासियों का हो रहा दमन, हो रही अवैध माइनिंग

February 8, 2022
Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

July 9, 2025
Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

July 9, 2025
"IAF Jaguar fighter jet crash site in Churu, Rajasthan" "Indian Air Force pilots martyred in Churu accident" "Debris of crashed Jaguar fighter jet in Rajasthan"

राजस्थान में IAF जगुआर फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट शहीद

July 9, 2025
"Lalu Yadav in Court - चारा घोटाला मामले में सुनवाई" "Jharkhand High Court - CBI की याचिका स्वीकार" "Fodder Scam Case - बिहार का बड़ा घोटाला"

लालू यादव को झटका: झारखंड HC ने चारा घोटाले में सजा बढ़ाने की CBI याचिका मंजूर की

July 9, 2025
सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला.. कोई विकास खोजता है तो उनको पटना एयरपोर्ट और मरीन ड्राइव दिखाइए

महागठबंधन का Bihar Bandh.. सम्राट, शाहनवाज़ और अशोक चौधरी ने कहा- बिहार की जनता इनके साथ नहीं है

July 9, 2025
IndiGo flight emergency landing, Bird strike at Patna airport, Aircraft safety inspection, Passengers evacuated safely, Aviation incident in Bihar

पटना एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा टला: पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट, पायलट की सूझबूझ से बची 175 लोगों की जान

July 9, 2025
भारतीय मूल के शबीह खान बने Apple के COO.. यूपी के मुरादाबाद से है कनेक्शन

भारतीय मूल के शबीह खान बने Apple के COO.. यूपी के मुरादाबाद से है कनेक्शन

July 9, 2025
Bihar Bandh प्रदर्शन में बोले तेजस्वी यादव.. पहले नाम हटाए जाएंगे, फिर आपका पेंशन-राशन छीना जाएगा

Bihar Bandh प्रदर्शन में बोले तेजस्वी यादव.. पहले नाम हटाए जाएंगे, फिर आपका पेंशन-राशन छीना जाएगा

July 9, 2025
Bihar Bandh प्रदर्शन के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी.. बोले- महाराष्ट्र, हरियाणा में वोट की लूट हुई

Bihar Bandh प्रदर्शन के बाद दिल्ली लौटे राहुल गांधी.. बोले- महाराष्ट्र, हरियाणा में वोट की लूट हुई

July 9, 2025
देश से माफ़ी या इस्तीफा, लच्छेदार भाषण नहीं.. पीएम मोदी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य

वड़ोदरा में पुल टूटा, चलती गाड़ियां नदी में गिरीं, कई मरे.. रोहिणी आचार्य ने कहा- भ्रष्टाचार का गुजरात मॉडल

July 9, 2025
‘जंगलराज का टाइगर’.. लालू के पोस्टर पर BJP-JDU ने किया पलटवार

मतदाताओं को गुमराह करने के लिए.. महागठबंधन के Bihar Bandh पर क्या बोले बीजेपी-जेडीयू के नेता

July 9, 2025
Bihar Bandh Live.. तेजस्वी यादव से डर गई है बीजेपी.. चुनाव आयोग के साथ कर रही साजिश : शैलेंद्र प्रताप सिंह

Bihar Bandh Live.. तेजस्वी यादव से डर गई है बीजेपी.. चुनाव आयोग के साथ कर रही साजिश : शैलेंद्र प्रताप सिंह

July 9, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, July 9, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

Ranchi: जन संगठनों ने कहा रघुवर के रास्ते चल रहे हेमंत, आदिवासियों का हो रहा दमन, हो रही अवैध माइनिंग

by WriterOne
February 8, 2022
in झारखंड, राज्य
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team insider] झारखंड में पुलिस व सुरक्षा बलों के दमनकारी रवैये व मानवाधिकार उल्लंघन, अवैध खनन के मामलों के विरोध में झारखंड जनाधिकार महासभा के आव्हान पर जन संगठनों ने राजभवन के समक्ष धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि हेमन्त सरकार भी पूर्व की रघुवर सरकार के रास्ते चल रही है। राज्य भर के अनेक जन संगठनों के लोगों ने धरना में हिस्सा लिया। धरने की शुरुआत करते हुए संचालन कर रहे अम्बिका यादव और अलोका कुजूर ने धरने की पृष्टभूमि रखी। कहा, रघुवर दास सरकार की जन-विरोधी नीतियों व गतिविधियों के विरुद्ध वर्तमान राज्य सरकार को स्पष्ट जनादेश मिला था।

अनेक गावों में पत्थर का चल रहा है अवैध खनन

वर्तमान सरकार भाजपा सरकार से कई मामलों में बेहतर तो है, लेकिन अभी भी आदिवासी-मूलवासियों, खास कर के वंचितों, के विरुद्ध विभिन्न तरीकों से प्रशासनिक और पुलिसिया दमन हो रहा है। लगातार आदिवासी-मूलवासियों पर यूएपीए व राजद्रोह की धाराओं के तहत व माओवाद के फ़र्ज़ी मामले दर्ज हो रहे हैं। पत्थलगड़ी आन्दोलन में पिछली सरकार द्वारा आदिवासियों पर लगाए गए मामलों की वापसी  वर्तमान राज्य सरकार की घोषणा के दो साल बाद भी नहीं हुई है। अनेक गावों में पत्थर का अवैध खनन चल रहा है एवं शिकायत के बावज़ूद प्रशासन द्वारा कार्यवाई नहीं की जा रही है।

प्राकृतिक संसाधन ख़तरे में हैं

कई लोगों ने पलामू ज़िले के पांडु प्रखंड में धजवा पहाड़ में हो रहे अवैध खनन पर बात रखी। धजवा पहाड़ बचाओं संघर्ष समिति के अरविंद पाल ने कहा कि अवैध खनन के विरुद्ध पलामू में 87 दिनों से धरना कर रहे है। पर प्रशासन धरने पर बैठे लोगों की बात नहीं सुन रहा। जब तक इस खनन के लिए बनी फ़र्ज़ी लीज़ ख़ारिज नहीं होती, तब तक लोग आंदोलन करते रहेंगे। सर्व हरा जन संघर्ष मोर्चा की पुष्पा भोगता ने कहा कि हमारे प्राकृतिक संसाधन ख़तरे में हैं। इन संसाधनो को अवैध रूप से बेचा जा रहा है। समाजवादी जन परिषद के भारत भूषण चौधरी ने कहा कि धजवा पहाड़ का मसला राज्य सरकार की परीक्षा है कि सरकार प्राकृतिक संसाधन की खुली लूट को रोकती है या नहीं और दोषी कंपनी व पदाधिकारियों पर कार्रवाई करती है या नहीं।

मानवाधिकार उल्लंघनों के मामलों को साझा किया

धरने में अनेक लोगों ने अपने क्षेत्र के मानवाधिकार उल्लंघनों के मामलों को साझा किया। गोमिया (बोकारो) के सुनील मांझी ने बताया कि उनके पिता संजय मांझी के विरुद्ध एक पूर्व के माओवादी घटना के फ़र्ज़ी आरोप पर कुर्की जब्ती का नोटिस निर्गत हुआ जबकि न वे फ़रार थे और न ही उनका माओवादी पार्टी या 2014 की घटना से कोई सम्बन्ध है। वहां ऐसे अनेक मामले हैं। लातेहार के लाल मोहन खेरवार ने बताया कि 12 जून 2021 को पिरी गांव (गारू) के निर्दोष 24 वर्षीय आदिवासी ब्रम्हदेव सिंह की सुरक्षा बलों द्वारा फायरिंग में गोली लगने से मृत्यु हो गयी थी। आज तक न दोषी सुरक्षा बलों पर प्राथमिकी दर्ज हुई, न पीड़ितों को मुआवज़ा मिला और न दोषियों पर कार्रवाई हुई।

Related Post

झारखंड में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 की शानदार शुरुआत, 10 साल का सफर पूरा

झारखंड में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 की शानदार शुरुआत, 10 साल का सफर पूरा

June 26, 2025
गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

June 25, 2025

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

June 19, 2025

झारखंड जमीन सर्वे: सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, तीन राज्यों से सीखी जा रही तकनीक

June 17, 2025

निर्दोष ग्रामीणों के विरुद्ध की गयी हिंसा

पश्चिमी सिंहभूम से आए नारायण कांडेयांग और अजीत कांडेयांग ने कोल्हान में मानवअधिकार उल्लंघनों के कई मामलों को रखा। 15 जून 2020 को सीआरपीएफ के जवानों ने नक्सल सर्च अभियान के दौरान चिरियाबेड़ा ग्राम (अंजेडबेड़ा राजस्व गांव, खूंटपानी प्रखंड, पश्चिमी सिंहभूम) के आदिवासियों को डंडों, बैटन, राइफल के बट और बूटों से बेरहमी से पीटा गया। आज तक न दोषी सीआरपीएफ के विरुद्ध कार्रवाई हुई और न पीड़ितों को मुआवज़ा मिला। हाल में 23 जनवरी 2022 को पुलिस द्वारा चाईबासा शहर में निर्दोष ग्रामीणों के विरुद्ध हिंसा की गयी।

कई महिलाओं को अभी भी करनी पड़ती है बंधुआ मज़दूरी

आदिवासी विमेंस नेटवर्एक की एलीना होरो ने कहा कि अभी भी झारखंड की कई महिलाओं को बंधुआ मज़दूरी करनी पड़ती है और उनके साथ यौन शोषण भी होता है। अक्टूबर 2019 में दुमका की दो आदिवासी महिलाओं का बेंगलुरु के कारखाने में शोषण हुआ था लेकिन मामले में दो साल बाद चार्जशीट दायर हुआ और अभी तक ट्रायल शुरू नहीं हुआ है।

अवैध खनन के विरुद्ध लोग संघर्षरत

गांव गणराज्य के कुमार चंद मार्डी ने कहा कि झारखंड में लगातार किसी ना किसी मुद्दे पर संघर्ष हो रहा है। पूर्वी सिंहभूम के नाचोसाई में अवैध खनन के विरुद्ध लोग संघर्षरत हैं। राज्य सरकार ने अभी तक पेसा कानून की नियमावली नहीं बनायीं है जिसके कारण इस कानून को लागू नहीं किया जा रहा।  इसलिए आज राज्यपाल के समक्ष इन मांगों को दोहराने आए हैं। हूल झारखंड क्रांति के बिरसा हेम्ब्रम ने कहा कि राज्य सरकार अभी तक वन अधिकारी कानून को सही से लागू नहीं कर रही है और जंगल में बसे लोगों पर दमन जारी है।

सुरक्षा के नाम पर हो रही है असुरक्षा

सामाजिक कार्यकर्ता व अर्थशास्त्री ज़्याँ द्रेज़ ने कहा कि आज अलग अलग जगहों से लोग आए हैं, झारखंड सरकार को यह कहने कि वह मानवाधिकार के प्रति अपनी प्रतिबधता दिखाए। विद्यालयों से सीआरपीएफ कैम्प हटाए जाए और पत्थलगड़ी में लोगों पर लगाए गए मुक़दमे वापस लिए जाएं। सुरक्षा के नाम पर असुरक्षा हो रही है, न्याय के नाम पर लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। प्रफुल लिंडा ने कहा कि दुःख की बात है कि पूर्व की सरकार की तरह अभी भी भी राज्य में यूएपीए के मामले दर्ज किए जा रहे हैं और निर्दोष ग्रामीण ऐसे मामलों से जूझ रहे हैं। पीयूसीएल के किसलय ने कहा कि अगर वर्दी पहने वाले पुलिस और सुरक्षा बल के लोग लोगों का मानवाधिकार उल्लंघन करते हैं, तो ये बहुत चिंताजनक है।

सरकार भी भाषा आन्दोलन में झारखंडी भावना को नहीं समझ रही है

भाषा आंदोलन में सक्रिय दीपक रंजीत ने कहा कि लोगों ने रघुवर सरकार को 2019 में सत्ता से तो हटाया, पर झामुमो के नेतृत्व में बनी झारखंडी सरकार भी भाषा आन्दोलन में झारखंडी भावना को नहीं समझ रही है। एआईपीएफ के नदीम खान ने कहा वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भी अनेक भीड़ द्वारा हिंसा के मामले हुए हैं। इस सरकार को याद दिलाने की ज़रूरत है कि पिछले सरकार के ऐसे जन विरोधी रवैये के कारण ही उसे बाहर किया गया था। धरने का समापन करते हुए मंथन ने कहा कि झारखंड जनाधिकार महासभा नियमित रूप से राज्य सरकार को उसके अपूर्ण वादों के बारे में याद दिला रही है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में राज्यपाल राज्य सरकार के काम की निगरानी नहीं कर रहे, जो उनकी ज़िम्मेदारी है।

राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

धरना को  घरेलु कामगार यूनियन की पूनम होरो, जोहार के गुरुचरण बागे, सीपीआई के लियो टोपनो, आज़ाद समाज पार्टी के सुरेन्द्र राम, सीपीआई (माले) के सरफ़राज़ अहमद, एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट) के मिंटू पासवान, भारत जन आन्दोलन के जुनस लकड़ा आदि ने संबोधित किया।

अंत में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मानवाधिकार उल्लंघनों के कुछ मामलो की सूचि सौंपी गई। उन मामलों में उचित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय और मुआवज़ा एवं दोषी पुलिस व सुरक्षाबलों के विरुद्ध न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई। कहा गया कि नक्सल विरोधी अभियानों की आड़ में सुरक्षा बलों द्वारा लोगों को परेशान न किया जाए। लोगों पर फ़र्ज़ी आरोपों पर मामला दर्ज करना पुर्णतः बंद हो। सभी पत्थलगड़ी मामलों की अविलम्ब वापसी की जाए। गोमिया प्रखंड (बोकारो) में माओवाद के फ़र्ज़ी आरोपों पर फंसाए गए आदिवासी-मूलवासियों के मामलों के निष्पक्ष जांच के लिए न्यायिक जांच का गठन हो।

विद्यालयों से पुलिस कैंप को हटाया जाए और कहीं भी कैंप स्थापित करने से पहले ग्राम सभा व पंचायत से सहमति ली जाए। राज्य में यूएपीए व राजद्रोह धारा के इस्तेमाल पर पूर्ण रोक लगे। धजवा पहाड़ (पांडू, पलामू) में हो रहा अवैध खनन बंद हो, कंपनी, लीज़धारक व दोषी पदाधिकारी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो, ग्रामीणों के विरुद्ध दर्ज मामले को निरस्त किया जाए एवं उन्हें पर्याप्त मुआवज़ा मिले।

वनाधिकार कानून को पूर्ण रूप से लागू किया जाए

निर्जीव पड़े हुए राज्य मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग को पुनर्जीवित किया जाए और इस आयोग की कार्यप्रणाली जनता के लिए सुलभ हो। महिलाओं के लिए एक सिंगल विन्डो शिकायत निवारण प्रणाली बनाई जाए जिससे महिलाएं किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में न्यूनतम दस्तावेजों के साथ शिकायत दर्ज कर सकें।      पांचवी अनुसूची प्रावधानों व पेसा को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। वनाधिकार कानून को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। पांचवी अनुसूची क्षेत्र के थानों, सुरक्षा बलों व स्थानीय प्रशासन के निर्णायक पदों पर प्राथमिकता स्थानीय, मुख्यतः आदिवासियों, को दी जाए। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बलों को आदिवासी भाषा, रीति-रिवाज, संस्कृति और उनके जीवन-मूल्यों के बारे में प्रशिक्षित किया जाए और संवेदनशील बनाया जाए।

कई संगठनों ने लिया भाग

धरना में  आदीवासी अधिकार  मंच, आदीवासी मूलवासी अधिकार मंच बोकारो, आदीवासी यंगस्टर्स यूनिटी कोलहान चाईबासा, एएपीएफ झारखंड, अखिल झारखंड खरवार आदीवासी विकास परिषद झारखंड, एडब्ल्यूएन, आज़ाद समाज पार्टी, बग़ईचा नामकुम, भारत जन आंदोलन, बिहार प्रगतिशील मज़दूर यूनियन, भाकपा माले, धजवा बचाव संघर्ष समिती, घरेलु कामगार यूनियन, हुल झारखंड क्रांति दल, इज़्ज़त से जीने का अधिकार अभियान, जन संग्राम मोर्चा, झारखंड जनाधिकार महासभा, झारखंड जनतांत्रिक महासभा, झारखंड किसान परिषद, जोहार पश्चिम सिंहभूम चाईबासा, खाद्य सुरक्षा जन अधिकार मंच पश्चिम सिंहभूम, मूलनिवासी संघ, पीयूसीएल रांची, समाजवादी जन परिषद, सर्वघरा जैन संघर्ष मोर्चा, एससी एसटी ऐंड माइनॉरिटी एकता मंच पलामू, एसयूसीआइ (कम्यूनिस्ट), डब्ल्यू एसएस, और यूथ सेल टी आर टी सी के लोग शामिल थे।

Tags: CMhemant sorenJharkhand NewsRaghuwardas
Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

झारखंड में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 की शानदार शुरुआत, 10 साल का सफर पूरा

झारखंड में पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0 की शानदार शुरुआत, 10 साल का सफर पूरा

by PadmaSahay
June 26, 2025
0

रांची : झारखंड में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 10 साल पूरे हो गए...

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी को 4 लाख का मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश

by PadmaSahay
June 25, 2025
0

रांची : गैंगस्टर अमन सिंह की पत्नी अंजुला सिंह को मानवाधिकार आयोग की सिफारिश पर 4 लाख रुपये का मुआवजा...

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

झारखंड में भारी बारिश से तबाही: 4 की मौत, 13 घायल, पुल टूटे, वाहन फंसे

by PadmaSahay
June 19, 2025
0

रांची: झारखंड में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया...

झारखंड जमीन सर्वे: सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, तीन राज्यों से सीखी जा रही तकनीक

झारखंड जमीन सर्वे: सरकार ने हाईकोर्ट को दी जानकारी, तीन राज्यों से सीखी जा रही तकनीक

by PadmaSahay
June 17, 2025
0

रांची: झारखंड में जमीन सर्वे को पूरा करने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

Bihar Bandh प्रदर्शन में मुकेश सहनी. बोले- गरीबों को मतदान देने से रोकने की बड़ी साजिश

July 9, 2025
Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

Bihar Bandh.. महागठबंधन की गाड़ी से उतारे गये कन्हैया कुमार.. पप्पू यादव को दिया धक्का !

July 9, 2025
"IAF Jaguar fighter jet crash site in Churu, Rajasthan" "Indian Air Force pilots martyred in Churu accident" "Debris of crashed Jaguar fighter jet in Rajasthan"

राजस्थान में IAF जगुआर फाइटर जेट क्रैश, दोनों पायलट शहीद

July 9, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.