राजधानी रांची के मेन रोड में 10 जून को हुई पत्थरबाजी, हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ की घटना के मामले में राज्यपाल रमेश बैस ने सख्त रुख रुख अख्तियार करते हुए सोमवार को डीजीपी एडीजी अभियान तथा डीसी और एसएसपी को तलब किया था। वहीं हिंसा उपद्रव करने वालों लोगों की पहचान कर उनकी तस्वीर और नाम पते के साथ शहर के प्रमुख स्थान पर होर्डिंग्स लगवाने के निर्देश दिये थे।
चौक-चौराहों पर दंगाइयों के पोस्टर लगाए गये
राजभवन से मिले निर्देश पर मंगलवार को प्रशासन ने रांची हिंसा के उपद्रवियों के बैनर पोस्टर रांची के चौक-चौराहों पर दंगाइयों के जो पोस्टर लगाए गये और अचानक से धड़ाधड़ हटा लिए गये। वहीं पूछने पर पोस्टर हटाने वालों ने सिर्फ इतना कहा कि ऊपर से निर्देश आया है। सभी पोस्टर हटाने के बाद पुलिस लाइन में जमा किए गये हैं।





















