शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद से झारखंड की राजधानी रांची में तनाव बरकरार है। वैसे तो हंगामे को पुलिस ने शुक्रवार को ही नियंत्रित कर लिया। लेकिन उससे पहले हुए बवाल ने दो युवकों की जान छीन ली। दोनों रिम्स में भर्ती थे, जहां ईलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
सीएम ने की है शांति की अपील
झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग धैर्य रखें। किसी हंगामे में शामिल न हो। ऐसी सुनियोजित घटनाओं को फैलने से रोकें। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा की घड़ी है, जिसमें र्धर्य नहीं खोना है।




















