• Latest
  • Trending
  • All
  • बिज़नेस
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल

Ranchi : राजभवन और सरकार में बढ़ी तकरार, ये हैं कारण

February 21, 2022
ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे बिहार के यह 6 IPS अधिकारी.. गृह विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग.. गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी

June 21, 2025
छपरा में दिनदहाड़े लगातार दूसरे दिन भी CSP से लूट.. अपराधियों ने चलाई दो राउंड गोली

छपरा में दिनदहाड़े लगातार दूसरे दिन भी CSP से लूट.. अपराधियों ने चलाई दो राउंड गोली

June 21, 2025
झारखंड की बारिश से बिहार की नदियों में बाढ़.. मंत्री विजय चौधरी ने निलंबित किए 7 लापरवाह इंजीनियर

झारखंड की बारिश से बिहार की नदियों में बाढ़.. मंत्री विजय चौधरी ने निलंबित किए 7 लापरवाह इंजीनियर

June 21, 2025
14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गए RJD MLA रीतलाल यादव.. बोले- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है

बिहार चुनाव से पहले बड़ा झटका.. तेजस्वी यादव के विधायक की संपत्ति होगी जब्त

June 21, 2025
पशुपति पारस ने नीतीश सरकार पर साधा निशान.. बताया किसके साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

पशुपति पारस ने नीतीश सरकार पर साधा निशान.. बताया किसके साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

June 21, 2025
Bihar University Employees Mahadhiveshan 2025 Patna Shri Arvind College Adhiveshan Venue Employee Promotion Protest Bihar Vijay Kumar Sinha at Mahadhiveshan University Staff Sabha 2025 Bihar

बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का 28वां महाधिवेशन 26 जून 2025 को

June 21, 2025
Upendra Kushwaha Threat News Patna Patna Police Arrest Rakesh Kumar in Kushwaha Case Lawrence Bishnoi Threat Call Used SSP Kartikeya Sharma Press Conference Patna Breaking News Upendra Kushwaha Threat

उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देने वाला पकड़ा गया, आरोपी खुद निकला पार्टी से जुड़ा, लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर रच रहा था साजिश

June 21, 2025
नीतीश कुमार ने लालू के पोता होने पर दी बधाई.. तेजस्वी ने कहा- मेरा बेटा खुशी की हवा लेकर आया है

तेजस्वी यादव के कहने पर नीतीश कुमार ने बढ़ाया पेंशन !

June 21, 2025
Air India Plane Crash मामले में DGCA का Action.. तीन वरिष्ठ अफसरों को हटाया गया

Air India Plane Crash मामले में DGCA का Action.. तीन वरिष्ठ अफसरों को हटाया गया

June 21, 2025
तेजप्रताप से सेटलमेंट के लिए ऐश्वर्या की हाई-फाई डिमांड… आलीशान घर और ₹1.5 लाख मासिक खर्च मांगा

Tej Pratap-Aishwarya Divorce Case : जानिए कोर्ट में आज क्या हुआ ?

June 21, 2025
यात्रियों के लगेज बिना ही पटना पहुंचीं एयर इंडिया की 2 फ्लाइट.. पैसेंजर्स ने जमकर किया हंगामा

यात्रियों के लगेज बिना ही पटना पहुंचीं एयर इंडिया की 2 फ्लाइट.. पैसेंजर्स ने जमकर किया हंगामा

June 21, 2025
नौकरी दिलाने के नाम पर सारण की युवती के साथ दुष्कर्म.. वीडियो बनाकर दी धमकी

नौकरी दिलाने के नाम पर सारण की युवती के साथ दुष्कर्म.. वीडियो बनाकर दी धमकी

June 21, 2025
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 21, 2025
  • Login
Insider Live
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • सारण
      • चंपारण
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
Insider Live
No Result
View All Result
Home Insider Special

Ranchi : राजभवन और सरकार में बढ़ी तकरार, ये हैं कारण

by WriterOne
February 21, 2022
in Insider Special, झारखंड, राज्य
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

[Team insider] ट्राइबल यूनिवर्सिटी से संबंधित विधेयक राज्‍य सरकार को वापस कर राजभवन ने सरकार से एक और मोर्चा खोल दिया है। इसके पहले भी कई ऐसे मौके आये हैं, जिसमें हेमन्‍त सरकार को असहज किया है। जिसकी वजह से राजभवन और हेमन्‍त सरकार के बीच रिश्‍ते तल्‍ख होते जा रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू के जाने के बाद पिछले साल जुलाई महीने में रमेश बैस झारखंड के राज्‍यपाल बने। उसके बाद से ही वे रेस हैं। आये दिन सरकार के काम-काज को लेकर उंगली दिखाने का काम करते रहते हैं। हेमन्‍त सरकार के हाल के अनेक फैसले वोटरों को प्रभावित करने वाले रहे मगर राज्‍यपाल की आपत्ति उनमें बाधा बनती रही। 

हिंदी और अंग्रेजी के विधेयक में है अंतर

अभी राजभवन ने पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विवि विधेयक को दस आपत्तियों के साथ राज्‍य सरकार को वापस कर दिया। दलील है कि हिंदी और अंग्रेजी के विधेयक में अंतर है। विधानसभा से 23 दिसंबर को हेमन्‍त सरकार ने देश के दूसरे ट्राइबल यूनिवर्सिटी के संबंध में प्रस्‍ताव पास कराया था। जनजातीय आबादी के हित में लिये गये बड़े निर्णय के रूप में इसे पेश किया गया, मार्केटिंग की गई।

स्‍थानीय नीति और भाषा को लेकर पहले से बवाल

हालांकि पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ट्राइबल यूनिवर्सिटी के संबंध में राज्‍य सरकार को परामर्श दिया था। विधानसभा में विधेयक पर पक्ष रखते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा था कि अनेक राज्‍यों ने अपनी भाषा संस्‍कृति को संरक्षण दिया है उसी को ध्‍यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। इसमें जनजातीय समाज विज्ञान, भाषा, संस्‍कृति, कला और वन आधारित आर्थिक गतिविधियों आदि के अध्‍यापन, शोध की गुंजाइश देखी गई। बता दें कि स्‍थानीय नीति और भाषा को लेकर झारखंड में पहले से बवाल है। धनबाद और बोकारो जिले में जिला स्‍तरीय नियुक्ति में भोजपुरी और मगही को शामिल करने और फिर हटाने पर विवाद जारी है। लहर दूसरे जिलों में भी फैल रही है।

राज्‍यपाल ने संशोधित नियमावली को ही असंवैधानिक करार दिया

राजभवन ने इसके पहले ट्राइबल एडवाजरी काउंसिल के गठन संबंधी नियमावली को असंवैधानिक बताते हुए राज्‍य सरकार को वापस कर दिया था। कानूनी जानकारों से रायशुमारी के बाद इसे वापस किया गया। इस नियमावली को लेकर पहले से बवाल मचा हुआ था। पूर्व राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू के समय ही यह संशोधन किया गया था। दरअसल मुर्मू ने दो सदस्‍यों के मनोनयन पर अपने अधिकार का इस्‍तेमाल करते हुए आपत्ति जतायी तो सरकार ने नियमावली में ही परिवर्तन करते हुए राज्‍यपाल को मनोनयन की प्रक्रिया से बाहर कर दिया। द्रौपदी मुर्मू ने इसकी फाइल राजभवन मंगवाई। कोई आपत्ति लिखित रूप में जतातीं, इसके पहले ही वे चली गईं।

Related Post

झारखंड क्रिकेट में नया युग: अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए अध्यक्ष, ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप

झारखंड क्रिकेट में नया युग: अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए अध्यक्ष, ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप

May 18, 2025
अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

May 2, 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

April 24, 2025

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

April 24, 2025

टीएसी के निर्णयों पर भी विवाद के रास्‍ते खुल गये

राज्‍यपाल रमेश बैस ने टीएसी की संशोधित नियमावली को ही असंवैधानिक करार दिया है। ऐसे में टीएसी के निर्णयों पर भी विवाद के रास्‍ते खुल गये हैं। हेमन्‍त सरकार में शामिल कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्‍यक्ष और टीएसी के सदस्‍य बंधु तिर्की भी कह चुके हैं कि राज्‍य सरकार को टीएसी पर राज्‍यपाल की सलाह को मान लेना चाहिए। इसी टीएसी के माध्‍यम से हेमन्‍त सरकार ने जनगणना में आदिवासी धर्म कोड का विधानसभा से सर्वसम्‍मत पारित प्रस्‍ताव राजभवन भेजा था।

धर्म कोड वोट की राजनीति का बड़ा मुद्दा

धर्म कोड वोट की राजनीति का बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ये मामले चल ही रहे थे कि राजभवन की नजर मॉब लिंचिंग विधेयक पर गड़ गई है। राजभवन इसकी समीक्षा कर रहा है। राजभवन सूत्रों के अनुसार कानून विदों की राय के बाद राज्‍यपाल इस पर निर्णय करेंगे। बता दें कि मॉब लिंचिंग को लेकर विधानसभा चुनाव के पहले विपक्ष ने रघुवर सरकार को घेरा था और झारखंड को देश में लिंचिंग पैड के रूप में प्रचारित किया था।

भाजपा ने विधानसभा में जमकर किया था विरोध

भाजपा ने विधानसभा में इसके प्रावधानों का जमकर विरोध किया था। भाजपा की अनुपस्थिति में ही इसे सदन से पास किया गया। बाद में भाजपा ने राज्‍यपाल से मिलकर इसे असंवैधानिक बताते हुए मंजूरी न देने का अनुरोध किया। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि हेमन्‍त सरकार के उपरोक्‍त फैसले वोट बैंक को मजबूत करने की राजनीति का हिस्‍सा रहे। ऐसे में मुख्‍यमंत्री को किरकिरी लगेगी ही।

रमेश बैस लगातार दिखा रहे हैं अपनी सक्रियता

बात यहीं तक सीमित नहीं है, रमेश बैस जब से राज्‍यपाल बने लगातार अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। सिमडेगा में पिछले माह पूरे गांव और पुलिस वालों की मौजूदगी में एक युवक की हत्‍या कर जला देने का मामला सामने आया तो राज्‍यपाल ने डीजीपी नीरज सिन्‍हा को राजभवन तलब कर लिया।

विश्‍वविद्यालयों में रिक्‍त पड़े पदों को लेकर इसी माह झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्‍या को बुलाकर नाराजगी जाहिर की थी। सिविल सेवा परीक्षाओं के विवाद और उठे सवाल पर भी बिंदुवार जवाब मांगा था। उत्‍पाद नीति को लेकर भी फाइल मांगी थी। आये दिन राजभवन का हस्‍तक्षेप होता रहता है जो हेमन्‍त सरकार को सूट नहीं कर रहा है। और भीतर ही भीतर राजभवन और सरकार के बीच तीखापन बढ़ता जा रहा है।

Tags: CM Hemant sorengoa governmentgovernerRanchi News
Share196Tweet123
WriterOne

WriterOne

Related Posts

झारखंड क्रिकेट में नया युग: अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए अध्यक्ष, ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप

झारखंड क्रिकेट में नया युग: अजय नाथ शाहदेव बने जेएससीए अध्यक्ष, ‘द टीम’ ने किया क्लीन स्वीप

by PadmaSahay
May 18, 2025
0

रांची: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के बहुप्रतीक्षित चुनाव में अजय नाथ शाहदेव ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल...

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

अनुराग गुप्ता द्वारा अब लिए जा रहे फैसले विधि विरुद्ध मुख्यमंत्री अविलंब राज्य में डीजीपी की नियुक्ति करें

by PadmaSahay
May 2, 2025
0

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि

by PadmaSahay
April 24, 2025
0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कानपुर के शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की, जो जम्मू-कश्मीर...

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

बाबूलाल मरांडी ने शहीद आईबी अधिकारी मनीष रंजन को दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले में हुए बलिदान

by PadmaSahay
April 24, 2025
0

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री.. हरियाणा के सीएम ने कर दिया दावा, बौखलाई जेडीयू

April 14, 2025
बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने 'सख्त गुरु' और 'मजाकिया चाचा'

बिहार विधानसभा में दो दिलचस्प किस्से: जब नीतीश कुमार बने ‘सख्त गुरु’ और ‘मजाकिया चाचा’

March 29, 2025
गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

गुवाहाटी में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम का उद्घाटन, असम के मुख्यमंत्री ने की घोषणा

April 13, 2025

इस्तीफा दे देने वाले नेता को JDU ने 2 घंटे बाद किया निष्कासित

14

तेलंगाना में BJP के MLA ने बिहारियों के खिलाफ विवादित बयान, बताया गुंडा

10

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राजीव गांधी के हत्यारे हुए आजाद

8
ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद जाएंगे बिहार के यह 6 IPS अधिकारी.. गृह विभाग ने जारी किया आदेश

बिहार के 19 अनुमंडल में नए SDPO की पोस्टिंग.. गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी

June 21, 2025
छपरा में दिनदहाड़े लगातार दूसरे दिन भी CSP से लूट.. अपराधियों ने चलाई दो राउंड गोली

छपरा में दिनदहाड़े लगातार दूसरे दिन भी CSP से लूट.. अपराधियों ने चलाई दो राउंड गोली

June 21, 2025
झारखंड की बारिश से बिहार की नदियों में बाढ़.. मंत्री विजय चौधरी ने निलंबित किए 7 लापरवाह इंजीनियर

झारखंड की बारिश से बिहार की नदियों में बाढ़.. मंत्री विजय चौधरी ने निलंबित किए 7 लापरवाह इंजीनियर

June 21, 2025
Insider Live

Copyright © 2025 InsiderLive.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • Insider Special
  • चुनाव
    • बिहार विधानसभा चुनाव
  • राज्य
    • बिहार
      • पटना
      • चंपारण
      • सारण
      • अन्य
    • झारखंड
      • रांची
      • रामगढ़
      • हज़ारीबाग
      • अन्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • अन्य
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिज़नेस
  • लाइफस्टाइल
  • Home

Copyright © 2025 InsiderLive.