[Team insider] पिठोरिया थाने के बाढ़ु में आग लगने से घर में रखा सारा अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक जगरनाथ उरांव सुबह खेत में काम करने के लिए गया था और उसकी पत्नी बर्तन धो रही थी। इस दौरान अचानक घर में आग लग गयी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग पूरे घर को जला दिया। हालांकि अभी तक आग लगने का कारणों के पता नहीं चल सका है।
कपड़ा, अनाज सहित अन्य समान पूरी तरह जल राख
वहीं जगरनाथ उरांव की पत्नी आस पास के लोगों को आग लगने की घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग में किसी तरह काबू पाया जा सका। आग लगने से घर में रखा कपड़ा, अनाज सहित अन्य समान पूरी तरह जल कर राख हो गया।
सर्टीफीकेट और जमीन के कागजात भी जले
अग्नि पीड़ित जगरनाथ उरांव ने बताया कि घर में रखा अनाज जल जाने के कारण खाने के अब लाले पड़ जाएंगे। वहीं उन्होंने बताया कि बच्चे लोगों के रखा सर्टीफीकेट और जमीन के कागजात भी जल गये। वहीं बेटे का इंटरव्यू था वो कागज भी जल कर राख हो गया।




















