किसी भी पिता का सपना होता है कि वह बड़े धूमधाम से अपनी बेटी की शादी करें। और यही वजह है कि बेटी के जन्म लेते हैं शौक के लिए पूरा परिवार इंतजाम भी लग जाता है। ऐसा ही एक परिवार ने सपना देखा था कि बेटी की शादी धूमधाम से करने का और उसे उपहार स्वरूप गहनों से लादकर विदा करने का। शादी तो धूमधाम से हुई बारातियों का स्वागत किया गया और जयमाला भी बड़े अनोखे अंदाज में हुआ। लेकिन जयमाला के बाद जब परिवार कमरे पर पहुंचा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
दरअसल जिंदगी भर की पूंजी लगाकर जिस बूढ़े पिता ने अपनी बेटी के लिए गहना खरीदा था, वह गहने से भरा बैग ही गायब हो गया और बेटी की विदाई तो हुई लेकिन बगैर गहनों के। घटना राजधानी रांची के मोराबादी थाना क्षेत्र का है। जहां एक परिवार कि लोगों की खुशी उस वक्त गम में बदल गया है, जब समारोह के दौरान ही किसी चोर ने बेटी के 20 लाखों रुपए के गहने और नकद लेकर फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें : Chatra: बदल गई नक्सल गढ़ की फिजा, अफीम की जगह सब्जी के फसल दे रहे शांति के संदेश
दो महिला चोरों ने गहने से भरे बैग पर हाथ किये साफ
मौका का फायदा उठा कर इस बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया जिस वक्त परिवार वाले लोग जयमाला में लगे थे। उसी दौरान दो शातिर महिला चोरों ने घर में घुसकर गहने से भरे उस बैग पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी रूरल एसपी नौशाद आलम ने बताया कि बड़े शातिराना तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाओं की तस्वीरें सामने आई है जिनकी इस चोरी में संलिप्त मानी जा रही है मामले पर प्राथमिकी हो गई है फुटेज के आधार पर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।




















