BOKARO: न्यायिक अकादमी,झारखंड के सहयोग से बोकारो जजशिप एवं जिला प्रशासन बोकारो द्वारा आज रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बोकारो स्टील सिटी के एचआरडी ऑडिटोरियम में न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया,न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। अतिथियों का झारखंडी विधि विधान से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, सम्मानित अतिथि मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय-सह- संरक्षक-प्रमुख न्यायिक अकादमी झारखंड न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष झालसा न्यायमूर्ति एस. चन्द्रशेखर, न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रभारी न्यायाधीश न्यायिक अकादमी, झारखंड न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। क्षेत्रीय सम्मेलन में गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग के न्यायाधीश और मुख्य न्यायाधीश के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी, जिले के उपायुक्त, एसपी और बीएसएल के अधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने “रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे” विषय पर अपना अपना वक्तव्य रखा और विषय पर विशेष चर्चा की।
