राष्ट्रीय जनता दल ने अपने बागी व निष्कासित नेताओं को पार्टी में वापस लाने का फैसला लिया है। जो भी नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों या किसी अन्य कारण से निष्कासित किए गए थे, उन्हें पार्टी ने वापस आने की छूट दे दी है। RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने 2020 के विधानसभा चुनाव और 2021 के विधान परिषद चुनाव के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन वापस ले लिया है।
नहीं मिलेगा पद
वैसे तो राजद ने निष्कासित नेताओं को वापस आने की छूट दी है लेकिन यह वापसी सशर्त होगी। इसमें पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि निष्कासन की अवधि भले ही कम हो जा रही है। लेकिन वापस आने वाले नेताओं को निष्कासन की पूरी अवधि तक कोई पद नहीं मिलेगा। वे कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी में सक्रिय हो सकते हैं।




















