मोतिहारी: बिहार में पूर्णतः शराब बंदी के उपरांत सूखा नशा का कारोबार बढ़ गया है। शराब एवं सूखे नशे की तस्करी में कारोबारी लाभ कमाने में आज कल जुट गए हैं। नशे के कारोबार में अब सफेदपोश भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का कद्दावर नेता मोतिहारी पुलिस के हत्थे चढ़ा। राजद नेता के अंतरराज्यीय मादक पदार्थ कारोबार का खुलासा मोतिहारी पुलिस ने किया है। मोतिहारी की STF टीम एवं कोटवा पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर मादक पदार्थ अन्य प्रांतों में सप्लाई करते रंगे हाथों तीन तस्कर को करीब 2 करोड़ की मादक पदार्थ अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
मढ़ौरा लोको फैक्ट्री को ₹2000 करोड़ का पहला निर्यात ऑर्डर, भारतीय रेलवे का वैश्विक मंच पर नया अध्याय
गिरफ्तार तस्कर की पहचान जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दुलमा पंचायत के जितौरा गॉव वार्ड नंबर 15 का निवासी शम्भु गुप्ता है तो दूसरा तस्कर बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र निवासी नरेश साह के साथ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के नागल थाना क्षेत्र के सुवरी निवासी सोमपाल कुमार के रूप में किया गया है। वहीं गिरफ्तार तस्करों के पास से मादक पदार्थ अफीम 4 किलो 74 ग्राम, नगद 55 हजार रुपया के साथ 4 मोबाइल जप्त किया गया है। गिरफ्तार मादक पदार्थ तस्कर नरेश साह एवं सोमपाल कुमार के अपराधिक इतिहास भी हैं। पुलिस गिरफ्तार तीनो तस्कर पर कोटवा थाना में NDPS एक्ट के तहत प्रतमिकी दर्ज कर कारवाई में जुटी है। जप्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ बतायी जा रही है।
उदय सिंह की पार्टी है जन सुराज.. 2022 में ही चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड कराई थी, हो गया खुलासा
गिरफ्तार शंभु गुप्ता राजद अतिपिछड़ा जिला अध्यक्ष मधुबन बताये जा रहे है। जिला अध्यक्ष पर राज्य से बाहर मारपीट के तीन कांड दर्ज है। वहीं गिरफ्तार नरेश साह पर पूर्व से मध्यप्रदेश में एनडीपीएस की मामला दर्ज है। मधुबन जिला संगठन राजद अति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंभू गुप्ता की सोशल मीडिया पर पार्टी की कार्यक्रम में भाग लिए फोटो वीडियो पोस्ट भी है। गिरफ्तार राजद नेता शम्भु गुप्ता जिले के मधुबन विधानसभा प्रत्याशी के रूप में अपने प्रचार प्रसार में जुट गए थे।

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी ड्रग्स तस्कर का लोकेशन क्षेत्र में है। एसपी ने सूचना सत्यापन के बाद त्वरित करवाई करते हुए सदर 2 डीएसपी जितेश मिश्र के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तस्करी के 4.074 किलो अफीम के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के शंभु गुप्ता, बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के नरेश साह व उत्तर प्रदेश के नागल सहारनपुर थाना क्षेत्र के सोमपाल कुमार के रूप में किया गया।