बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बिहार स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव काफी सख्त रूप अपनाये हुए है। बीते कुछ दिनों पहले तेजस्वी ने पटना के PMCH, NMCH अस्पताल व बेतिया के अस्पताल का देर रात औचक निरीक्षण किया था। तेजस्वी के निरीक्षण के अंदाज पर आरजेडी के एक विधायक निरीक्षण करने नवादा के सदर अस्पताल पहुंच गए। इस निरीक्षण से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। विधायक प्रकाश वीर ठीक उसी प्रकार अस्पताल में पहुंचे जिस प्रकार तेजस्वी निरीक्षण करने पहुंचते है। विधायक ने वहां पहुंच कर मरीजों से काफी देर तक बातचीत की।
शिकायत पर पहुंचे थे अस्पताल
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रकाश वीर ने पूरे अस्ताल में घूम कर निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में कमियों के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। साथ ही उन कमियों को पूरा करने का आश्वाशन भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को हर तरह की सुविधा दी कराई जाएगी। बातचित के दौरान विधायक प्रकाश वीर ने बताया कि रजौली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले प्रसूति वार्ड से राम सकल चौहान का कॉल आया। जिस दौरान फोन पर बताया कि उन्हें अस्पताल में परेशानी है। इस शिकायत के तुरंत बाद विधायक वहां पहुंच गए। उन्होंने राम सकल चौहान के साथ-साथ अस्पताल में मौजूद अन्य मरीज़ों से भी बाचीत की और उनका हाल जाना।




















