राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विवादित विधायक रीतलाल यादव की तबीयत सोमवार देर शाम भागलपुर सेंट्रल जेल में अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल के फैब्रिकेटेड वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शुगर और ब्लड प्रेशर लेवल गिरने की पुष्टि की। हालांकि, उनकी पत्नी रिंकू देवी ने एक वायरल वीडियो में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में उनके पति की हत्या की साजिश रची जा रही है।
आपको बता दें कि रीतलाल यादव को डेढ़ महीने पहले पटना की बेऊर जेल से भागलपुर जेल ट्रांसफर किया गया था। सोमवार रात 9:30 बजे उनकी हालत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद जेल प्रशासन ने उन्हें अस्पताल भेजा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका ब्लड प्रेशर डेंजरस लेवल तक गिर गया था, लेकिन अब स्थिति स्थिर है।
पत्नी का बड़ा आरोप: “हत्या की साजिश चल रही है”
रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती हैं कि मेरे पति को जेल में मारने की प्लानिंग हो रही है। पूरे परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बिहार सरकार और जेल प्रशासन पर जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
आपको बता दें कि पटना के एक बिल्डर कुमार गौरव ने उन पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर AK-47 बरामद की थी, जिसके बाद रीतलाल ने कोर्ट में सरेंडर किया। रीतलाल ने भी जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था, जिसे पुलिस ने खारिज किया था।